Skip to main content

ताजा खबर

Rishabh Pant: एक बार फिर खराब शॉट खेलकर पंत ने गंवाया अपना विकेट, फैंस ने लताड़ा

Rishabh Pant (Photo Source: Getty Images)

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में खेले जा रहे पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के चौथे मैच में भारत इस वक्त मुश्किल में नजर आ रहा है। टीम इंडिया ने 200 रन के अंदर अपने 6 विकेट गंवा दिए हैं और उनके ऊपर अभी भी फॉलो ऑन का खतरा मंडरा रहा है। मैच के दूसरे दिन भारत ने 5 विकेट गंवा दिए थे और तीसरे दिन रवींद्र जडेजा के साथ मिलकर ऋषभ पंत ने शुरूआती आधा घंटा काफी अच्छी बल्लेबाजी की।

दोनों की बैटिंग को देखकर ऐसा लग रहा था कि ये दोनों पारी को संभाल लेंगे लेकिन फिर ऋषभ एक खराब शॉट खेलकर अपना विकेट विपक्षी टीम को तोहफे में देकर पवेलियन लौट गए। पंत ने अपनी इस पारी में 37 गेंदों में 28 रन बनाए और वह मौजूदा सीरीज में एक बार फिर सेट होने के बाद बड़ी पारी खेलने से चूक गए।

ऋषभ पंत ने खराब शॉट खेलकर गंवाया अपना विकेट

अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने एक खराब शॉट खेलकर अपना विकेट गंवा दिया। वह सेट थे और अच्छे टच में नजर आ रहे थे।लेकिन विकेट के पीछे एक अजीबोगरीब शॉट खेलकर पंत आउट हो गए और 28 रन बनाकर वापसी पविलियन लौट गए। उनका शिकार स्कॉट बोलैंड ने किया।

पंत बैठकर विकेट के पीछे रन बटोरना चाहते थे। लेकिन वह शॉट को सही से टाइम नहीं कर पाए और गेंद उनके बैट का लीडिंग एज लेकर हवा में खड़ी हो गई। नाथन लायन ने उनका कैच आसानी से पकड़ लिया। उनके इस विकेट के बाद टीम इंडिया पूरी तरह से बैकफुट पर चली गई।

बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की सीरीज बेहद रोमांचक रही है। तीन मैचों के बाद दोनों टीमों ने एक-एक मैच जीता है, जिससे सीरीज 1-1 से बराबरी पर है। पहले मैच में भारत ने पर्थ में 295 रन से जीत दर्ज की, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने एडिलेड में 10 विकेट से मैच अपने नाम किया। ब्रिसबेन में बारिश से प्रभावित तीसरा टेस्ट ड्रॉ रहा, जिससे मेलबर्न में मौजूदा टेस्ट काफी अहम हो गया है।

“Stupid, stupid, stupid!” 😡

🏏 Safe to say Sunny wasn’t happy with Rishabh Pant after that shot.

Read more: https://t.co/bEUlbXRNpm
💻📝 Live blog: https://t.co/YOMQ9DL7gm
🟢 Listen live: https://t.co/VP2GGbfgge #AUSvIND pic.twitter.com/Fe2hdpAtVl

— ABC SPORT (@abcsport) December 28, 2024

Australia has decoded Rishabh Pant’s weaknesses, and his blind slogging game has been exposed in this BGT series.
Its time to sanju samson in test #INDvsAUS pic.twitter.com/izHM2LBUkt

— jayprakash pargi (@janak0308582161) December 28, 2024

Rohit and Kohli are nearing the twilight of their careers and that’s natural. But what concerns me is Rishabh Pant. The Aussies seem to have cracked his game and he’s supposed to be our future. He needs to evolve quickly to stay ahead. #INDvsAUS

— GabbaGags🏟️🏆 (@TestMatchManiac) December 28, 2024

আরো ताजा खबर

Women’s Asia Cup 2026: पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ टाॅस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, देखें प्लेइंग 11

India Women vs Bangladesh Women (Image Credit- Twitter X) भारत और बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीमों के बीच जारी महिला एशिया कप 2026 का पहला सेमीफाइनल आज 10 सितंबर को...

बड़ी खबर! आखिरकार मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया से बाहर होने पर तोड़ ही दी चुप्पी

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर हैं, लेकिन उनका हौसला अभी भी कम नहीं हुआ...

Sri Lanka tour Pakistan 2026: श्रीलंका का पाकिस्तान दौरा तय, जानें फुल शेड्यूल और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Sri Lanka (Image credit Twitter – X) श्रीलंका की पुरुष क्रिकेट टीम अक्टूबर और नवंबर 2026 में पाकिस्तान का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच तीन टी20 इंटरनेशनल...

‘तब की तब देखेंगे’ – 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने पर Rohit Sharma ने तोड़ी चुप्पी!

Rohit Sharma Breaks Silence on 2027 World Cup Plans (image via getty) भारत के अनुभवी ओपनर रोहित शर्मा ने आखिरकार 2027 आईसीसी मेन्स वनडे वर्ल्ड कप में अपनी भागीदारी को...