Skip to main content

ताजा खबर

Rishabh Pant का घुटना हुआ बुरी तरह चोटिल, दो लोगों के सहारे चलकर छोड़ा बीच मैच में मैदान

Rishabh Pant (Pic Source-X)

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज हो गया है, जहां पहले टेस्ट मैच में Rishabh Pant के साथ कुछ ऐसा हो गया है जिसे देख हर कोई टेंशन में आ गया। वहीं बीच मैच में पंत को मैदान छोड़कर जाना पड़ा, ऐसे में ये नजारा किसी को भी पसंद नहीं आया और एक गेंद के कारण पंत दर्द से जूझते हुए नजर आए।

Rishabh Pant ने ही बनाए थे आज सबसे ज्यादा रन

जी हां, आज टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने हद से ज्यादा निराश किया, इस दौरान रोहित की सेना सिर्फ 46 रन पर ऑल आउट हो गई। इस बीच टीम के लिए सबसे ज्यादा रन Rishabh Pant ने बनाए, जहां अपनी पारी में पंत ने 20 रन रन बनाए। वहीं टीम के 5 खिलाड़ी शून्य पर आउट हुए, तो कप्तान रोहित 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इस टेस्ट मैच का पहला दिन बारिश के कारण रद्द हो गया है, ऐसे में अब खराब बल्लेबाजी के बाद टीम इंडिया का पूरा फोकस इस मैच में वापसी करने पर है और टीम को गेंदबाजों से पूरी उम्मीदें हैं।

बीच मैच में Rishabh Pant ने छोड़ा मैदान

*न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के दूसरे दिन चोटिल हुए विकेटकीपर Rishabh Pant
*विकेटों के पीछे जडेजा की गेंद पकड़ने के दौरान पंत को लगी काफी गंभीर चोट
*पंत से गेंद पकड़ने में हुई गलती, जिसके बाद गेंद सीधे उनके घुटने पर जाकर लगी।
*दर्द के कारण ऋषभ को छोड़ना पड़ा मैदान, उनकी जगह विकेटकीपिंग करने आए जुरेल।

Rishabh Pant की ये तस्वीरें देख निराश हो जाएंगे आप

Rishabh Pant (Pic Source-X)

Devon Conway का बोला बल्ला

एक तरफ टीम इंडिया बल्लेबाजी में फेल रही, तो दूसरी ओर न्यूजीलैंड के बल्लेबाज Devon Conway का बल्ला जमकर बोला। इस दौरान Conway ने भारतीय टीम के गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई और गेंदो को कई बार बाउंड्री के पार पहुंचाया। वहीं ये बल्लेबाज अपने शतक की ओर बढ़ रहा था, इस दौरान अश्विन की एक गेंद पर  Devon Conway बोल्ड हो गए और 91 के स्कोर पर पवेलियन लौट गए।

अश्विन ने कुछ इस तरह किया था Devon Conway को आउट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

আরো ताजा खबर

IND vs ENG: सेमीफाइनल से पहले बड़ा सवाल, क्या अभिषेक शर्मा को प्लेइंग 11 से बाहर किया जाए?

Abhishek Sharma (Image credit Twitter – X) आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा है। आईसीसी रैंकिंग के अनुसार...

SA vs NZ, 1st Semi-Final: साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड मैच में ये 3 खिलाड़ी अकेले दम पर पलट सकते हैं मैच का रुख

South Africa vs New Zealand (Image Credit- Twitter X) जारी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मैच साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच...

3 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

SM Trends (Image Credit- Twitter X) 1. अफगानिस्तान के T20 वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज से बाहर होने के बाद छिन सकती है राशिद खान से कप्तानी! अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड...

T20 World Cup 2026: भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल एक रोमांचक मुकाबला होने वाला है – सुनील गावस्कर

India vs England (Image Credit- Twitter X) आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड के बीच मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। यह मैच 5...