Skip to main content

ताजा खबर

Rinku Singh Video: कैच लेने के बाद बाउंड्री पर फिसल कर गिर पड़े रिंकू सिंह, वीडियो देख उठे सवाल!

Rinku Singh Video: कैच लेने के बाद बाउंड्री पर फिसल कर गिर पड़े रिंकू सिंह, वीडियो देख उठे सवाल!

Rinku Singh (Source X)

SL vs IND 2nd T20, Rinku Singh takes the catch on the boundary and slips: श्रीलंका और भारत के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच 28 जुलाई को पल्लेकेले स्टेडियम, श्रीलंका में खेला गया। सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था। टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया था। शुभमन गिल की जगह संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया।

श्रीलंका ने की थी मजबूत शुरुआत

श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज पथुम निसंका और कुसल मेंडिस ने पहले ही ओवर में मोहम्मद सिराज को निशाना बनाया और दोनों ओपनर्स ने 10 रन बनाए। श्रीलंका की शुरुआत धीरे-धीरे अच्छी करने की उम्मीद में श्रीलंका को चौथे ओवर में बड़ा झटका लगा। कुसल मेंडिस को अर्शदीप सिंह ने अपनी गेंद पर रवि बिश्नोई द्वारा कैच आउट करवाया। कुसल मेंडिस ने 11 गेंदों पर 10 रन बनाए थे।

उसके बाद कुसल परेरा और पथुम निसंका के बीच 50 रनों की साझेदारी हुई। श्रीलंका ने 9 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 77 रन बना लिए थे। लेकिन तभी 10वें ओवर की शुरुआत में कुछ ऐसा हुआ जिसकी उम्मीद नहीं थी।

रिंकू सिंह ने छोड़ा आसान सा कैच

टीम इंडिया की तरफ से रवि बिश्नोई दसवां ओवर डालने आए और उनके पहले ही गेंद पर कुसल परेरा ने बड़े शॉट मारने के चक्कर में अपना कैच उठा दिया। लेकिन रिंकू सिंह ने इतना सुनहरा मौका गंवा दिया और 32 रन पर कुसल परेरा को जीवनदान मिला।

14वें ओवर में रिंकू सिंह के हाथों एक और मौका लगा लेकिन उन्होंने यह मौका भी गंवा दिया। दरअसल, 14वां ओवर डाल रहे हार्दिक पांड्या की तीसरी गेंद पर कुसल परेरा ने सिक्स लगाने का प्रयास किया। वह उस समय 45 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे।

कुसल परेरा ने लेग साइड पर स्क्वायर के पीछे अपना ट्रेडमार्क पिक अप शॉट खेला। गेंद बल्ले के बीच नहीं आई और सीधे जाकर बाउंड्री के पास खड़े फील्डर रिंकू सिंह के हाथ में जाने लगी। रिंकू कैच पकड़ने के लिए अपनी बाईं ओर दौड़ रहे थे। लेकिन जैसे ही उनकी हाथ में गेंद आई वह अपना नियंत्रण खो बैठे और सीधे फिसलकर गिरते हुए बाउंड्री रोप के पार चले जाते हैं।

इस शॉट को सिक्स करार दिया जाता है और कुसल परेरा मुस्कुराते हैं क्योंकि जहां वह आउट हो रहे थे, रिंकू सिंह की इस गलती की वजह से उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था।

देखें वीडियो: Rinku Singh took Catch and slips on the boundary

আরো ताजा खबर

बांग्लादेश के पेस अटैक के मुरीद हुए मार्नस लाबुशेन, ऑस्ट्रेलिया की हार पर दिया बड़ा बयान

Marnus Labuschagne (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज की है। इस सफलता के पीछे जहां...

नाइटक्लब विवाद के बीच मैदान पर लौटे बेन स्टोक्स, डरहम के साथ अभ्यास करते आए नजर

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स इन दिनों नाइटक्लब विवाद को लेकर चर्चा में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत...

13 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: बारिश की वजह से भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे मैच में देरी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर...

IND vs AFG: पहले वनडे में भारत ने टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दो खिलाड़ियों ने किया डेब्यू, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

IND vs AFG (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच आज 13 जून, शनिवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। पहला मैच धर्मशाला...