Skip to main content

ताजा खबर

Rinku Singh पक्के दोस्त के साथ पहुंचे खास जगह, फैन्स का दिल जीत लिया इस पोस्ट से

Rinku Singh पक्के दोस्त के साथ पहुंचे खास जगह, फैन्स का दिल जीत लिया इस पोस्ट से

Rinku Singh And Dhruv Jurel (Image Credit- Instagram)

युवा बल्लेबाज Rinku Singh को खबरों में बने रहना आता है, मैदान में अपने खेल से और मैदान के बाहर सोशल मीडिया के जरिए रिंकू सुर्खियां बटोर लेते हैं। ऐसा ही कुछ इस बार भी हुआ है, जहां युवा बल्लेबाज का सोशल मीडिया पोस्ट फैन्स के बीच काफी तेजी से वायरल हो रहा है और हद से ज्यादा पसंद किया जा रहा है।

दोनों सपने पूरे हो गए Rinku Singh के

जी हां, बल्लेबाज Rinku Singh ने जब IPL का खिताब जीता था, तब उन्होंने एक बयान दिया था। रिंकू ने कहा था कि पहला सपना IPL ट्रॉफी उठाना था और अब वो पूरा हो गया है, वहीं दूसरा सपना टी20 वर्ल्ड कप जीतना है। ऐसे में रिंकू का दूसरा सपना भी पूरा हो गया था और टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को मात देकर टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम कर लिया था।

भारत लौटने के बाद Rinku Singh पहुंचे खास जगह

*बल्लेबाज Rinku Singh ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट किया शेयर।
*पोस्ट में एक वीडियो और तस्वीर है शामिल, रिंकू के साथ नजर आए ध्रुव जुरेल भी।
*ये दोनों युवा बल्लेबाज पहुंचे थे Vrindavan में खास मंदिर में दर्शन करने के लिए।
*साथ ही इस सोशल मीडिया पोस्ट के कैप्शन में रिंकू सिंह ने लिखा- जय श्री राधे।

एक नजर डालते हैं Rinku Singh के नए सोशल मीडिया पोस्ट पर

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rinku 🧿🇮🇳 (@rinkukumar12)

A post shared by Rinku 🧿🇮🇳 (@rinkukumar12)

हाल ही में खास मेडल मिला था इस खिलाड़ी को

दूसरी ओर टीम इंडिया ने हाल ही में Zimbabwe के खिलाफ 4-1 से टी20 सीरीज जीती है, वहीं सीरीज खत्म होने के बाद ड्रेसिंग रूम में फील्डर ऑफ द सीरीज का खास मेडल दिया गया था। जहां ये मेडल रिंकू सिंह ने अपने नाम किया था, इस दौरान रिंकू ने कहा था कि उनको बल्लेबाजी से ज्यादा फील्डिंग करना अच्छा लगता है। वैसे रिंकू के लिए साल 2023 काफी खास रहा था, उन्होंने साल 2023 में टीम इंडिया से टी20 और वनडे डेब्यू किया था।

टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम से ये वीडियो आया था सामने

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

আরো ताजा खबर

वनडे टीम से जुड़ने से पहले तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे तिलक वर्मा: रिपोर्ट्स

Tilak Varma (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा जल्द ही इंडिया ए की तरफ से मैदान पर नजर आ सकते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ...

NZ vs IND 2026: भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में इन 3 बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन

  NZ vs IND T20I Series 2026 (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 1 नवंबर 2026 को समाप्त हुई। भारत ने...

NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड बनाम भारत टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टाॅप-3 गेंदबाज 

Mitchell Santner (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम इस समय ऑल फाॅर्मेट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड दौरे पर है। 1 नवंबर, 2026 रविवार को दोनों टीमों के बीच पांच...

भारत के खिलाफ गरजा ग्लेन फिलिप्स का बल्ला! T20I सीरीज में 341 रन जड़कर बना दिया नया विश्व रिकॉर्ड

NZ vs IND: Glenn Phillips Shatters World Record for Most Runs in a Bilateral T20I Series (image via getty) रविवार, 1 नवंबर को न्यूजीलैंड के आक्रामक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने...