Skip to main content

ताजा खबर

Rinku Singh को मिली वनडे टीम की कप्तानी, पहली बार इस टूर्नामेंट में कप्तानी करते हुए आएंगे नजर

Rinku Singh को मिली वनडे टीम की कप्तानी, पहली बार इस टूर्नामेंट में कप्तानी करते हुए आएंगे नजर
Rinku Singh (Photo Source: Getty Images)भारत के विस्फोटक मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज रिंकू सिंह को आगामी विजय हजारे एकदिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए उत्तर प्रदेश की टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। वह पहली बार किसी राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। वह टीम में भुवनेश्वर कुमार की जगह लेंगे जिन्होंने हाल में समाप्त हुई सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश की कप्तानी की थी।

ईएसपीएनक्रिकइंफो के हवाले से रिंकू ने कहा कि, ‘‘ यूपीटी20 लीग में मेरठ मेवरिक्स की अगुवाई करना मेरे लिए बहुत बड़ा मौका था और मुझे खुशी है कि मैं अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभाने में सफल रहा।’’ उन्होंने कहा कि, ‘‘मैंने वास्तव में कप्तानी का पूरा आनंद लिया क्योंकि इससे मुझे कई नई चीज सीखने को मिली।’’

Rinku Singh को मिल सकती है KKR की कप्तानी

इससे पहले रिंकू सिंह की कप्तानी में मेरठ मेवरिक्स ने इस साल के शुरू में यूपीटी20 लीग का खिताब जीता था। ऐसे में वह अपनी नई भूमिका को लेकर काफी उत्साहित हैं। अगर रिंकू सिंह यहां बतौर कप्तान अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो उन्हें आगामी आईपीएल सीजन में केकेआर की भी कप्तानी मिल सकती है।

कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस साल अपने चैंपियन कप्तान श्रेयस अय्यर को रिलीज कर दिया है, ऐसे में आगामी सीजन में टीम की अगुवाई कौन करेगा ये सबसे बड़ा सवाल है। टीम में अजिंक्य रहाणे जैसे अनुभवी खिलाड़ी के साथ 23.75 करोड़ के वेंकटेश अय्यर भी हैं जो कप्तान की दांवेदार है, मगर रिंकू सिंह के पास घरेलू टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन कर इस लिस्ट में अपना नाम शामिल कराने का शानदार मौका है।

रिंकू के ओवरआल लिस्ट ए के आंकड़े काफी ज्यादा प्रभावशाली है। उन्होंने 52 पारियों में 48.69 की औसत से 1899 रन बनाए हैं इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 94.8 का रहा है। लिस्ट ए में उनके बल्ले से एक शतक और 17 अर्धशतक निकले हैं।

আরো ताजा खबर

भारत को झटका, अफगानिस्तान टी20 सीरीज से बाहर हुए वरुण चक्रवर्ती

Varun Chakravarthy (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के बीच बड़ा झटका लगा है। टीम के प्रमुख स्पिनर वरुण चक्रवर्ती अब सीरीज के...

ICC कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन की दोषी पाई गईं Kranti Gaud, एशिया कप फाइनल के बाद लगा मैच फीस का 10% जुर्माना

Kranti Gaud (Image credit Twitter – X) भारत की तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ पर महिला टी20 एशिया कप के फाइनल मुकाबले में ICC के नियमों का उल्लंघन करने के लिए...

टीम से बाहर होते ही गरजा सलमान अली आगा का बल्ला, घरेलू क्रिकेट में ठोकी नाबाद 300 रनों की तूफानी पारी

Salman Ali Agha (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड दौरे से वापस भेजे जाने के कुछ ही दिनों बाद पाकिस्तान के सलमान अली आगा ने घरेलू क्रिकेट में शानदार वापसी...

14 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. स्लो ओवर-रेट के लिए पाकिस्तान पर ICC का बड़ा एक्शन; 11 WTC अंक कटे, मैच फीस का 50% जुर्माना इंग्लैंड के खिलाफ...