Skip to main content

ताजा खबर

RCB फैंस की ऐसी दीवानगी, Jacob Bethell को सपोर्ट करने पहुंचे हैमिल्टन

Jacob Bethel (Photo Source: X)

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इंग्लैंड के युवा ऑलराउंडर खिलाड़ी जैकब बैथेल (Jacob Bethell) को 2.6 करोड़ रुपये में खरीदा। बैथेल इस वक्त न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में शानदार खेल दिखा रहे हैं। इस बीच, आरसीबी फैंस न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में जैकब बैथेल को सपोर्ट करने के लिए हेमिल्टन पहुंच गए हैं। फैंस ने ऑलराउंडर के लिए खास पोस्टर भी बनाया, जिसकी तस्वीर वायरल हो रही है।

RCB में Jacob Bethell का वेलकम करने हैमिल्टन पहुंचे फैंस

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर में एक फीमेल फैन ने एक पोस्टर पकड़ा हुआ है, जिसमें लिखा है- “Here to Welcome Jacob Bethell to RCB” (हम यहां आरसीबी में जैकब बैथेल का स्वागत करने आए हैं)

RCB fans in Hamilton to support Jacob Bethell.

– The worldwide fan following of RCB! pic.twitter.com/dzd0FObmIQ

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) December 14, 2024

जैकब बैथेल (Jacob Bethell) आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलने को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने अपने एक बयान में कहा “आरसीबी के फैंस अद्भुत हैं और मैंने उन्हें देखा हैवे शानदार हैं। मैं आरसीबी के लिए खेलने के लिए उत्साहित हूंमैं आरसीबी फैंस के सामने खेलने के लिए इंतजार नहीं कर सकता।”

जैकब बैथेल ने इसी साल इंटरनेशनल क्रिकेट में किया डेब्यू

जैकब बैथेल (Jacob Bethell) ने इसी साल सितंबर 2024 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साउथैम्पटन में इंग्लैंड के लिए टी20 फॉर्मेट में डेब्यू किया। उन्होंने फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 19 सितंबर को नॉटिंघम में वनडे डेब्यू और न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च में 28 नवंबर को टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया।

इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक ऐसा रहा प्रदर्शन

टेस्ट में बैथेल के प्रदर्शन के बात करें तो उन्होंने तीन मैचों में 57.33 के औसत, 79.26 के स्ट्राइक रेट से 172 रन बनाए हैं, जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं। उनका हाईएस्ट स्कोर 96 रन है। वहीं, 8 वनडे मैचों में 27.83 के औसत, एक अर्धशतक की मदद से 167 रन बनाए हैं। और 7 टी20 मैचों में 57.66 के औसत, 167.96 की स्ट्राइक रेट से 173 रन बनाए हैं। उनका हाईएस्ट स्कोर 62 रन है। गेंद से बैथेल के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने वनडे में 4 विकेट चटकाए हैं। वह टेस्ट और टी20 में अब तक एक भी विकेट नहीं ले पाए हैं।

 

আরো ताजा खबर

13 सितंबर को ही होगा भारत बनाम अफगानिस्तान पहला टी20 मैच, कंफर्म हुई डेट

India vs Afghanistan 1st T20I (Image credit Twitter – X) भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाला पहला टी20 मुकाबला तय...

Women’s Asia Cup 2026: पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ टाॅस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, देखें प्लेइंग 11

India Women vs Bangladesh Women (Image Credit- Twitter X) भारत और बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीमों के बीच जारी महिला एशिया कप 2026 का पहला सेमीफाइनल आज 10 सितंबर को...

बड़ी खबर! आखिरकार मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया से बाहर होने पर तोड़ ही दी चुप्पी

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर हैं, लेकिन उनका हौसला अभी भी कम नहीं हुआ...

Sri Lanka tour Pakistan 2026: श्रीलंका का पाकिस्तान दौरा तय, जानें फुल शेड्यूल और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Sri Lanka (Image credit Twitter – X) श्रीलंका की पुरुष क्रिकेट टीम अक्टूबर और नवंबर 2026 में पाकिस्तान का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच तीन टी20 इंटरनेशनल...