Skip to main content

ताजा खबर

RCB ने सिराज को दिया धोखा, IPL 2025 में गुजरात के लिए खेलेंगे मियां, इतने करोड़ की लगी बोली

Moh. Siraj (Photo Source: Getty Images)

IPL 2025 Auction: Mohammad Siraj: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन 24 नवबंर को सउदी अरब, जेद्दा में शुरू हो चुका है। इस ऑक्शन में 577 खिलाड़ी उतरने वाले हैं और केवल 204 की ही किस्मत चमकने वाली है। भारतीय तेज गेंदबाज मोहमम्द सिराज को मेगा ऑक्शन से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रिलीज कर दिया था।

गुजरात टाइटंस ने ऑक्शन में करोड़ों की बोली लगाकर सिराज को टीम में शामिल कर लिया है। ताज्जुब की बात यह रही है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सिराज के लिए RTM कार्ड का इस्तेमाल नहीं किया।

यहां देखें- IPL 2025 Auction Live Updates

आईपीएल 2022 की चैंपियन गुजरात टाइटंस का हिस्सा बने Moh. Siraj

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में मोहम्मद सिराज के लिए राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच टक्कर देखने को मिली। अंत में फिर गुजरात टाइटंस ने 12.25 करोड़ की बोली लगाकर उन्हें खरीदा। सिराज की मौजूदगी से गुजरात टाइटंस की गेंदबाजी यूनिट और ज्यादा मजबूत लग रही है।

🚨 DSP SIRAJ SOLD TO GUJARAT TITANS AT 12.25CR…!!! 🚨 pic.twitter.com/WkGpxyWTiI

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) November 24, 2024

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए कैसा रहा प्रदर्शन-

मोहम्मद सिराज को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2018 ऑक्शन में 2.20 रुपये में खरीदा था और उन्होंने डेब्यू सीजन में 6 मैचों में 10 विकेट चटकाए थे। सिराज ने आरसीबी के लिए 84 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 30.45 के औसत से 83 विकेट चटकाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/21 है। पिछले सीजन उन्होंने 14 मैचों में 33.07 के औसत और 9.19 की इकॉनमी से 15 विकेट लिए थे।

आईपीएल करियर पर डालें नजर-

मोहम्मद सिराज के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक 93 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 30.34 के औसत और 8.65 की इकॉनमी से 93 विकेट लिए हैं।

 

আরো ताजा खबर

भारत के खराब प्रदर्शन पर BCCI सख्त, इंग्लैंड सीरीज के बाद कप्तान और कोच से मांगा जाएगा जवाब

India’s T20I (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टी20 क्रिकेट में टीम इंडिया के लगातार खराब प्रदर्शन पर चिंता जताई है। इंग्लैंड के खिलाफ चल...

ENG vs IND: पांचवें टी20 में लाज बचाने उतरेगी भारतीय टीम; प्लेइंग इलेवन में हो सकते हैं ये 3 बड़े बदलाव

ENG vs IND: 3 Changes India Must Make to Avoid a Clean Sweep in the 5th T20I (image via getty) ब्रिस्टल में नौ विकेट की करारी हार के बाद, जिससे...

10 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. भारत के खराब प्रदर्शन पर BCCI सख्त, इंग्लैंड सीरीज के बाद कप्तान और कोच से मांगा जाएगा जवाब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड...

ऐतिहासिक लॉर्ड्स टेस्ट में स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास! मिताली राज और हरमनप्रीत कौर के इस खास क्लब में हुईं शामिल

Smriti Mandhana Joins Mithali Raj and Harmanpreet Kaur in Elite Club (image via getty) उप-कप्तान स्मृति मंधाना ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर इंग्लैंड...