Skip to main content

ताजा खबर

RCB के अभिनंदन सिंह का बड़ा बयान, अपने खेल में सुधार का क्रेडिट विराट कोहली को दिया 

RCB के अभिनंदन सिंह का बड़ा बयान, अपने खेल में सुधार का क्रेडिट विराट कोहली को दिया 

Virat Kohli and Abhinandan Singh (Image Credit- Twitter X)

17 अगस्त 2026 को जारी यूपी टी20 लीग में लखनऊ फालकन्स के लिए खेलने वाले तेज गेंदबाज अभिनंदन सिंह (Abhinandan Singh) ने कमाल का मैच विनिंग प्रदर्शन किया। उन्होंने इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में नोएडा किंग्स के खिलाफ 30 रन देकर चार विकेट हासिल किए और टीम को जारी टूर्नामेंट के मैच नंबर 6 में तीन विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

दूसरी ओर, इस लीग के इतर अभिनंदन सिंह ने अपने खेल में सुधार का क्रेडिट पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली को दिया। गौरतलब है कि अभिनंदन और विराट आईपीएल में राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) की ओर से एक साथ क्रिकेट खेलते हैं।

अभिनंदन साल 2025 में आरसीबी फ्रेंचाइजी से जुड़े थे, लेकिन उन्होंने टीम के लिए अपना पहला मैच साल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेला। वह आरसीबी में भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड जैसे इंटरनेशनल गेंदबाजों के साथ गेंदबाजी करते हुए नजर आए, जिसने उनके खेल को और ज्यादा निखारने में मदद की।

बता दें RCB ने 2025 और 2026 में IPL का प्रतिष्ठित खिताब जीता, जिससे फ्रैंचाइजी में अपने शुरुआती करियर के दौरान अभिनंदन को जीत वाला माहौल मिला। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने हाल ही में विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहा कि विराट की गाइडेंस ने उनके खेल को बेहतर बनाने में मदद की।

Abhinandan Singh का विराट कोहली को लेकर बड़ा बयान

यूपी टी20 लीग में लखनऊ फालकन्स द्वारा एक प्रेस रिलीज के हवाले से अभिनंदन सिंह ने कहा- “विराट भैया ने सच में मुझे बहुत मोटिवेट किया, खासकर मुझसे यह बात करके कि मैं क्या बेहतर कर सकता हूं और कैसे और सुधार कर सकता हूं।”

अभिनंदन ने आगे कहा- उस दौरान सभी कोच ने मेरे साथ बहुत काम किया। फिर मैं 16 सदस्यों वाली टीम में वापस आ गया, और कुल मिलाकर यह बहुत अच्छा अनुभव रहा। खेल के बारे में मेरी जो सोच है और मुझमें जो अनुशासन है, वह सब मैंने IPL के अपने अनुभव से ही सीखा है।

আরো ताजा खबर

6 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. अफगानिस्तान टी20 सीरीज से पहले अर्शदीप सिंह ने बनवाया गर्लफ्रेंड समरीन कौर के नाम का रोमांटिक टैटू, देखें फोटो भारतीय क्रिकेट टीम...

अफगानिस्तान टी20 सीरीज से पहले अर्शदीप सिंह ने बनवाया गर्लफ्रेंड समरीन कौर के नाम का रोमांटिक टैटू, देखें फोटो

Arshdeep Singh and Samreen Kaur (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, अफगानिस्तान के खिलाफ आागामी टी20 सीरीज से पहले गर्लफ्रेंड समरीन...

AFG vs IND 2026: शेड्यूल, टीमें, लाइव स्ट्रीमिंग, ब्रॉडकास्टिंग और वो सब कुछ जो आपको जरूर जानना चाहिए

AFG vs IND 2026 (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट फैंस इस समय 13 सितंबर से शुरू होने वाली भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे...

SM Trends: 6 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) दलीप ट्राॅफी 2026 का फाइनल मैच आज 6 सितंबर से ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शुरू...