Skip to main content

ताजा खबर

Ravindra Jadeja ने जैसे ही पूरा किया अपना अर्धशतक, बुजुर्ग आंटी का रिएक्शन हो गया सुपर वायरल

Ravindra Jadeja (Image Credit- Instagram)

बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया के प्रमुख बल्लेबाज फेल रहे थे पहले दिन, लेकिन फिर Ravindra Jadeja और अश्विन की जोड़ी ने बल्लेबाजी की जिम्मेदारी उठाई। जिसके बाद बांग्लादेश की टीम विकेट हासिल करने के लिए तरस गई, जहां इन दोनों ही खिलाड़ियोंं ने अपने बल्ले का जादू 22 गज पर चला दिया और इस दौरान एक बुजुर्ग आंटी की तस्वीर वायरल हो गई।

ऐसा लगा ही नहीं Ravindra Jadeja ब्रेक पर थे

जी हां, Ravindra Jadeja काफी लंबे ब्रेक के बाद टीम इंडिया से खेल रहे हैं, जहां ये खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप के बाद से 2 महीने के ब्रेक पर था। लेकिन जिस तरह से जडेजा ने बल्लेबाजी की है रेड बॉल के खिलाफ, उसे देखकर नहीं लग रहा था कि ये ऑलराउंडर ब्रेक पर था। अब देखना अहम होगा की गेंदबाजी में जडेजा का प्रदर्शन कैसा रहता है।

Ravindra Jadeja की फैन हो गई ये बुजुर्ग आंटी

*अश्विन के बाद Ravindra Jadeja ने भी लगाया बांग्लादेश के खिलाफ अर्धशतक।
*वहीं अर्धशतक लगाने के बाद ऑलराउंडर जडेजा ने की अपने बल्ले से तलवारबाजी।
*इस दौरान स्टेडियम में मौजूद एक बुजुर्ग आंटी हुई जडेजा की पारी को देखकर खुश।
*साथ ही आंटी जडेजा की पारी देख हुई नतमस्तक, हाथों के इशारों के जरिए दिया सम्मान।

बुजुर्ग आंटी की ये तस्वीर सामने आई Jadeja के अर्धशतक के बाद

(Image Credit- Twitter X)

कुछ इस तरह कमाल का शॉट खेला था आज इस खिलाड़ी ने

Thalapathy sure loves playing at Chepauk! 😍🙌#JioCinemaSports #INDvBAN #IDFCFirstBankTestSeries pic.twitter.com/rkPXtMZ1ll

— JioCinema (@JioCinema) September 19, 2024

बाकी बल्लेबाजों का कैसा रहा प्रदर्शन?

दूसरी ओर टीम इंडिया के प्रमुख बल्लेबाज आज बांग्लादेश के खिलाफ फेल रहे, जिसके बाद जडेजा और अश्विन ने भारतीय टीम की लाज बचाई। इस दौरान रोहित शर्मा और विराट कोहली सिर्फ 6-6 रन बनाकर आउट हो गए, वहीं गिल का खाता नहीं खुला। लंबे समय बाद टेस्ट क्रिकेट खेल रहे विकटकीपर पंत 39 रनों पर आउट हो गए, तो केएल राहुल महज 16 रनों के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। वहीं यशस्वी जायसवाल ने दमदार प्रदर्शन किया, जहां इस बल्लेबाज ने अपनी पारी में 56 रन बनाए। लेकिन सबसे ज्यादा Troll शुभमन गिल को किया गया था, जो शून्य पर आउट हुए थे और उनपर फैन्स ने एक से बढ़कर एक मीम्स भी बनाए थे।

আরো ताजा खबर

SL vs IND 2026: टर्निंग पिचों से निपटने की तैयारी! टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड के साथ जाएंगे 4 स्पेशलिस्ट स्पिनर्स

SL vs IND: India Take Four Specialist Net Bowlers to Sri Lanka Ahead of Test Series (image via X) भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज...

मद्रास इंटरनेशनल सर्किट में सुपरबाइक दौड़ाते नजर आए एमएस धोनी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

MS Dhoni races superbike at Chennai circuit (image via X) 3 अगस्त, सोमवार को चेन्नई के पास इरुंगट्टुकोट्टई में मद्रास इंटरनेशनल सर्किट पर सुपरबाइक चलाते हुए भारतीय क्रिकेट टीम के...

IPL 2027: क्या लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी करेंगे एडेन मार्करम? जानें खिलाड़ी ने क्या कहा

Aiden Markram (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2027 का क्रिकेट फैंस इस समय बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तो वहीं, हाल में ही सभी 10 फ्रेंचाइजियों से कुछ बड़े...

‘इसका लंबे समय से इंतजार था’ – 20 साल से अधिक समय बाद अफ्रीका में वनडे वर्ल्ड कप की वापसी पर ग्रेम स्मिथ ने जताई खुशी

Graeme Smith Welcomes the Return of Men’s ODI World Cup to Africa After 24 Years (image via X) दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान और आईसीसी हॉल ऑफ फेमर ग्रेम स्मिथ...