Skip to main content

ताजा खबर

Ranji Trophy 2025-26: क्वार्टरफाइनल मैच के लिए शार्दुल ठाकुर और यशस्वी जायसवाल की हुई मुंबई टीम में वापसी 

Ranji Trophy 2025-26: क्वार्टरफाइनल मैच के लिए शार्दुल ठाकुर और यशस्वी जायसवाल की हुई मुंबई टीम में वापसी 

Shardul Thakur and Yashasvi Jaiswal (Image Credit- Twitter X)

जारी रणजी ट्राॅफी 2025-26 सीजन के क्वार्टरफाइनल मैच से पहले मुंबई क्रिकेट टीम के लिए बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। बता दें कि इस मैच के लिए 42 बार की चैंपियन मुंबई में शार्दुल ठाकुर और यशस्वी जायसवाल की वापसी हुई है। टीम ने आज 16 सदस्यीय टीम की घोषणा की, जो 6 फरवरी को क्वार्टरफाइनल मैच में कर्नाटक का सामना करने वाली है।

बता दें कि शार्दुल और जायसवाल दोनों ही मुंबई के पिछले रणजी मुकाबलों में नहीं खेल पाए थे। ठाकुर विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान पिंडली में लगी चोट के कारण बाहर थे, जबकि जायसवाल की अनुपस्थिति पर सवाल उठे थे, यहां तक ​​कि मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) ने भी शुरुआत में इसके कारणों को स्पष्ट नहीं किया था। यह मामला इसलिए चर्चा में आया क्योंकि जायसवाल की उस दौरान कोई इंटरनेशनल मैच भी नहीं खेल रहे थे।

हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जायसवाल का एंडोस्कोपी हुआ है और पुणे में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान गंभीर फूड पॉइजनिंग के कारण अस्पताल में भर्ती होने के बाद वे अभी भी ठीक हो रहे हैं। हालांकि, वे अभी पूरी तरह से फिट नहीं हैं, लेकिन युवा सलामी बल्लेबाज को क्वार्टर फाइनल में वापसी के लिए तैयार माना जा रहा है। क्वार्टरफाइनल मैच में शार्दुल ठाकुर टीम में वापसी के साथ, कप्तानी भी करते हुए नजर आएंगे।

इसके अलावा मुंबई टीम में इंजरी के चलते भी कुछ बदलाव करने पड़े हैं। चोट की वजह से आकाश पार्कर को जगह नहीं मिली है। जबकि चोट का सामना कर रहे शम्स मुलानी टीम में वापसी करने में सफल रहे हैं। साथ ही मुंबई की अंडर 23 टीम में बेहतरीन खेल दिखाने के चलते सूर्यांश शेडगे को भी टीम में वापिस बुलाया गया है।

क्वार्टरफाइनल मैच के लिए मुंबई टीम

शार्दुल ठाकुर (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, मुशीर खान, अखिल हेरवाडकर, सिद्देश लाड, सरफराज खान, आकाश आनंद (विकेटकीपर), हार्दिक तमोरे (विकेटकीपर), साईराज पाटिल, शम्स मुलानी, तनुष कोटियन, तुषार देशपांडे, मोहित अवस्थी, ओंकार तरमाले, दिव्येश सक्सेना और सूर्यांश शेडगे।

আরো ताजा खबर

RR vs RCB, Top 10 Memes: राजस्थान बनाम बेंगलुरु मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, RR vs RCB: Top 10 memes (image via X) IPL 2026 के 16वें मैच में, राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच, राजस्थान रॉयल्स ने 202 रनों...

IPL 2026: राजस्थान राॅयल्स का जीत का सिलसिला जारी, आरसीबी को 6 विकेट से हराकर दर्ज की लगातार चौथी जीत

RR vs RCB (Image Credit- Twitter X) राजस्थान राॅयल्स और राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच जारी आईपीएल 2026 का 16वां मैच खेला गया। गुवाहटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले...

IPL 2026: CSK vs DC मुकाबले में हो सकती है रिकॉर्ड्स की बरसात, जानें बनने वाले खास स्टैट

IPL 2026: CSK vs DC (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 का 18वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 11 अप्रैल को एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में शाम...

IPL 2026: ‘गौतम गंभीर को वापस लाओ’ लगातार हार झेल रही KKR को पूर्व चेयरमैन ललित मोदी की बड़ी सलाह

Lure Gautam Gambhir Lalit Modi (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। टीम अपने पहले चार मुकाबलों में एक भी...