Skip to main content

ताजा खबर

Ranji Trophy 2024-25: RCB के इस पूर्व टीम मेंबर ने रणजी में ठोका तिहरा शतक, पढ़ें बड़ी खबर 

Mahipal Lomror (Image Credit- Twitter X)

आईपीएल में राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) टीम का हिस्सा रहे और घरेलू क्रिकेट में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करने वाले, महिपाल लोमरोर (Mahipal Lomror) ने जारी रणजी ट्राॅफी सीजन में तिहरा शतक लगाकर मीडिया सुर्खियां बटोरी हैं।

गौरतलब है कि रणजी ट्राॅफी में एलीट ग्रुप बी में देहरादून के अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड पर उत्तराखंड का सामना राजस्थान से हो रहा है। तो वहीं इस मुकाबले में राजस्थान की पहली पारी में नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरे महिपाल ने शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 360 गेंदों में 300 रनों की शानदार नाबाद पारी खेली है।

साथ ही इस शानदार पारी के दौरान खिलाड़ी ने 25 चौके और 13 शानदार छक्के लगाए। इसके अलावा यह महिपाल का फर्स्ट क्लास क्रिकेट का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है। इससे पहले उन्होंने एक मुकाबले में 133 रन बनाए थे। इस तिहरे शतक से पहले लोमरोर के नाम 16 अर्धशतक और 7 शतक फर्स्ट क्लास क्रिकेट में दर्ज हैं।

🚨 TRIPLE HUNDRED FOR MAHIPAL LOMROR…!!!! 🚨

He smashed an Incredible Triple Hundred in just 357 balls in this Ranji Trophy for Rajasthan.

– Mahipal Lomor, Take a bow! 🙇 pic.twitter.com/sHt9U8G3c8

— Tanuj Singh (@ImTanujSingh) November 14, 2024

दिन की समाप्ति पर उत्तराखंड 551 रनों से पीछे

दूसरी ओर, मैच के बारे में आपको जानकारी दी जाए तो दूसरे दिन की समाप्ति पर उत्तराखंड ने पहली पारी में 20.3 ओवर बाद 2 विकेट के नुकसान पर 109 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय कप्तान रविकुमार समर्थ 50* और स्वप्निल सिंह 17* रन बनाकर मौजूद हैं, जबकि अवनीश सुधा 5 और प्रियांशू खंडूरी 27 रन बनाकर आउट हो चुके हैं।

तो वहीं इससे पहले राजस्थान ने पहली पारी को महिपाल की मैराथन पारी (300*) के दम पर 145.4 ओवर बाद 7 विकेट के नुकसान पर 660 रनों पर घोषित की थी। मुकाबले में लोमरोर के अलावा कार्तिक शर्मा ने भी 113 रनों की शानदार पारी खेली।

दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 177 रनों की साझेदारी भी देखने को मिली, जिसकी वजह से राजस्थान पहली पारी में यह विशाल स्कोर बनाने में सफल रही। देखने लायक बात होगी कि उत्तराखंड पहली पारी में कैसा प्रदर्शन करने वाली है?

আরো ताजा खबर

19 जनवरी, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. IND vs NZ 3rd ODI: ऐतिहासिक! न्यूजीलैंड ने भारत को तीसरे मैच में 41 रनों से हराकर भारत में पहली बार जीती वनडे...

Vijay Hazare Trophy 2025-26: पुरस्कार विजेताओं और टॉप रिकॉर्ड्स की पूरी लिस्ट

Vijay Hazare Trophy 2025-26 (image via X) विदर्भ ने रविवार, 18 जनवरी को बेंगलुरु में बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में फाइनल में सौराष्ट्र को 38 रनों से हराकर अपना पहला...

VHT Final 2025-26: सौराष्ट्र को 38 रनों से हराकर विदर्भ ने चौथी बार जीती विजय हजारे ट्राॅफी

Atharva Taide (Image Credit- Twitter X) विजय हजारे ट्राॅफी 2025-26 के जारी सीजन का फाइनल मैच आज 18 जनवरी, रविवार को बेंगलुरू स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पर खेला...

IND vs NZ 3rd ODI: ऐतिहासिक! न्यूजीलैंड ने भारत को तीसरे मैच में 41 रनों से हराकर भारत में पहली बार जीती वनडे सीरीज 

IND vs NZ 2026, 3rd ODI (image via getty) भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी वनडे सीरीज का तीसरा व निर्णायक मैच आज 18 जनवरी, रविवार को इंदौर के होल्कर...