Skip to main content

ताजा खबर

Ranji Trophy 2024-25: सेलेक्टर्स द्वारा नजरअंदाज किए जाने के बाद, जारी रणजी ट्राॅफी में विदर्भ के लिए करुण नायर ने बनाया शतक

Karun Nair (Image Credit- Twitter X)

Ranji Trophy 2024-25: जारी रणजी ट्राॅफी में एलीट ग्रुप बी शामिल विदर्भ और हैदराबाद के बीच मैच खेला जा रहा है। बता दें कि इस मुकाबले में विजय हजारे ट्राॅफी में 752 के स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले करुण नायर (Karun Nair) एक बार फिर अपना जलवा बिखेरने में कमायाब रहे हैं।

नागुपर के वीसीए ग्राउंड पर खेले जा रहे इस मैच में आज 1 फरवरी को खेल के तीसरे दिन अनुभवी भारतीय बल्लेबाज करुण नायर ने शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 193 गेंदों में 14 चौके और 1 छक्का की मदद से 105 रनों की बेहतरीन शतकीय पारी खेली है।

नायर की इस शतकीय पारी की काफी तारीफ देखने को मिल रही है। तो वहीं, मैच के नजरिए से यह पारी विदर्भ के लिए काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसकी वजह से विदर्भ हैदराबाद की पहली पारी के 326 रनों के जबाव में 355 रन बनाने के कामयाब रही और 29 रनों की बढ़त लेने में सफल रही।

मुकाबले में तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद, यह बढ़त विदर्भ टीम के लिए काफी अहम है, क्योंकि मैच को देखकर लग रहा है कि यह ड्रा पर खत्म होगा। अगर ऐसा होता है तो पहली पारी के आधार पर बढ़त बनाने वाली टीम को अगले राउंड में प्रवेश मिलता है।

इस तरह के प्रदर्शन के बाद भी नायर को किया गया नजरअंदाज

बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के लिए सबसे बड़े फाॅर्मेट में तिहरा शतक लगा चुके नायर पहली बार नहीं हैं, जब घरेलू क्रिकेट में रन बना रहे हैं। इससे पहले उन्होंने विजय हजारे टूर्नामेंट में एक बाद एक शतकीय पारियां खेली थीं।

लेकिन इस तरह के प्रदर्शन के बाद भी उन्हें चैंपियंस ट्राॅफी 2025 के लिए भारतीय टीम में नहीं चुना गया। 31 वर्षीय नायर आखिरी बार साल 2017 में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलते हुए नजर आए थे। इसके बाद से उनकी अब तक टीम इंडिया में वापसी नहीं हो पाई है।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में इन 3 भारतीय तेज गेंदबाजों पर रहेगी नजर

भारत को नवंबर 2026 में न्यूजीलैंड का दौरा करना है, जहां दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। टेस्ट सीरीज की शुरुआत 19 नवंबर से होगी।...

पाकिस्तानी खिलाड़ी ने ठुकराया किंग चार्ल्स से मिलने का बुलावा, क्लेरेंस हाउस में PCB के खिलाफ जताया विरोध

Dropped Pakistan Player Skips King Charles Meeting in Protest Against PCB (image via X) Pakistan player refuses to meet King Charles: 2 सितंबर को पाकिस्तान क्रिकेट में बढ़ते तनाव को...

ENG vs SL: इंग्लैंड दौरे के लिए दासुन शनाका की श्रीलंकाई टीम में वापसी, चरित असलंका को टी-20 में मिला मौका

ENG vs SL: Sri Lanka Announce Squads for England Tour (Image credit Twitter – X) ENG vs SL: श्रीलंका ने इंग्लैंड दौरे के लिए अपनी वनडे और टी20 इंटरनेशनल टीम...

Rohit Sharma का वनडे क्रिकेट से संन्यास? सेलेक्टर्स के रुख से नाराज थे ‘हिटमैन’, फिर भी हुए राजी: रिपोर्ट्स

Rohit Sharma Agreed to ODI Exit After Being Asked to Step Down by Selectors (Image credit Twitter – X) Rohit Sharma ODI retirement: ऐसी खबरें आ रही हैं कि अनुभवी...