Skip to main content

ताजा खबर

Ranji Trophy 2024-25: बंगाल की जीत में चमके मोहम्मद शमी, एमपी को 11 रनों से मिली हार

Mohammed Shami (Image Credit- Twitter X)

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने चोट के लगभग 1 साल बाद क्रिकेट के मैदान पर शानदार वापसी की है। उन्होंने रणजी ट्रॉफी में बंगाल की ओर से खेलते हुए एलीट ग्रुप सी मैच में मध्य प्रदेश के खिलाफ सात विकेट चटकाए और जीत में अहम योगदान दिया।

चोट से वापसी करने वाले मोहम्मद शमी ने अपना क्लास दिखाया और पहली पारी में 54 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। इसकी मदद से बंगाल को पहली पारी के आधार पर 61 रनों की बढ़त मिली। इसके बाद अनुभवी गेंदबाज ने अपनी बल्लेबाजी क्षमता भी दिखाई और बंगाल के लिए दूसरी पारी में 36 गेंदों में 37 रनों की तेज तर्रार पारी खेली।

बंगाल ने अपनी दूसरी पारी में 276 रन बनाए और इस तरह मध्यप्रदेश के सामने 338 रनों का लक्ष्य रखा। एमपी के सलामी बल्लेबाजों ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई, लेकिन इसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। खेल के आखिरी दिन शमी के अच्छी गेंदबाजी के बावजूद मध्यप्रदेश के लिए सारांश जैन और आर्यन पांडे के बीच 8वें विकेट की साझेदारी ने बंगाल की मुश्किलें बढ़ा दीं।

शहबाज अहमद को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया

हालांकि, बाएं हाथ के स्पिनर शाहबाज अहमद 4 विकेट चटकाते हुए बंगाल की मुकाबले में वापसी कराई। जब एमपी को एक विकेट शेष रहते हुए 14 रनों की जरूरत थी, तब शमी ने कुमार कार्तिकेय को आउट कर बंगाल की जीत सुनिश्चित की। शाहबाज अहमद को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवार्ड से नवाजा गया।

वहीं मैच के बाद बंगाल के कोच लक्ष्मी रतन शुक्ला ने मोहम्मद शमी के वापसी प्रदर्शन पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा यह प्रदर्शन शमी का आत्मविश्वास बढ़ाएगा। बता दें कि मोहम्मद शमी को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए नहीं चुना गया है, लेकिन उनके बचपन के कोच मोहम्मद बदरुद्दीन को उम्मीद है कि वह एडिलेड में दूसरे टेस्ट के बाद भारतीय टीम से जुड़ेंगे।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: DC ने की RR प्लेऑफ राह मुश्किल, 62वें मैच में 5 विकेट दी शिकस्त 

KL Rahul (Image Credit- Twitter X) दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान राॅयल्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 62वां मैच खेला गया। बता दें दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले...

DC vs RR, Top 10 Memes: दिल्ली बनाम राजस्थान मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, DC vs RR: Top 10 memes (image via X) दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए 62वें मैच में, दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5...

शुभमन गिल ने KKR के खिलाफ फिर बरसाया कहर, आकाश चोपड़ा बोले- ‘उन्हें छोड़ना बड़ी भूल..’

Aakash Chopra (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में शुभमन गिल लगातार शानदार फॉर्म में बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए...

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा एक और आईपीएल रिकॉर्ड, हासिल की ये खास उपलब्धि

Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) राजस्थान राॅयल्स और भारत के युवा सलामी बल्लेबाज 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी, आईपीएल में हर दिन एक नया रिकाॅर्ड बनाते हुए नजर आ रहे...