Skip to main content

ताजा खबर

Ranji Trophy 2024-25: केरल ने किया स्क्वॉड का ऐलान, संजू सैमसन की जगह इस खिलाड़ी को नियुक्त किया गया कप्तान

Sanju Samson (Photo Source: Getty Images)

केरल ने रणजी ट्रॉफी 2024-25 के पहले राउंड के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। संजू सैमसन की गैरमौजूदगी में सचिन बेबी को कप्तान नियुक्त किया गया है। संजू सैमसन नेशनल ड्यूटी के चलते पहले राउंड का हिस्सा नहीं बन पाएंगे, इस कारण सचिन बेबी को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। स्क्वॉड में बाबा अपराजित, आदित्य सरवटे, केएम आसिफ और रोहन कुन्नूमल जैसे खिलाड़ी भी शामिल है।

सचिन बेबी ने केरल क्रिकेट लीग में Kollam Sailors को जीताया है खिताब

केरल क्रिकेट लीग टी20 में के पहले संस्करण में सचिन बेबी ने कप्तान के तौर पर शानदार काम किया था, उनके नेतृत्व में कोल्लम सेलर ने खिताब अपने नाम किया था। अब बेबी तिरुवनंतपुरम के थुंबा में रणजी ट्रॉफी 2024-25 के पहले मैच में पंजाब के खिलाफ केरल की अगुवाई करेंगे।

दूसरे राउंड का हिस्सा बनेंगे संजू सैमसन

संजू सैमसन बांग्लादेश के खिलाफ 6 अक्टूबर से शुरू हो रही तीन मैचों की टी20 सीरीज का हिस्सा है, जिसके चलते ही वह रणजी ट्रॉफी में पहला मैच नहीं खेल पाएंगे। पहला मैच ग्वालियर में खेला जाएगा, वहीं दूसरा टी20 9 अक्टूबर को दिल्ली और तीसरा टी20 12 अक्टूबर को हैदराबाद में खेला जाएगा। सूत्रों के मुताबिक सैमसन दूसरे राउंड के लिए उपलब्ध रहेंगे।

केरल टूर्नामेंट में दूसरा मुकाबला 18 अक्टूबर से कर्नाटक के खिलाफ खेलेगी। संजू घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार फॉर्म दिखा रहे हैं। उन्होंने हाल ही में दलीप ट्रॉफी में दो मैचों में 49.00 के औसत और 95.60 की स्ट्राइक रेट से 196 रन बनाए थे। उन्होंने फाइनल राउंड में इंडिया-बी के खिलाफ अनंतपुर में शतक भी जड़ा था।

रणजी ट्रॉफी 2024-25 के पहले राउंड के लिए केरल का स्क्वॉड-

सचिन बेबी (कप्तान), मोहम्मद अजहरुद्दीन, विष्णु विनोद, बाबा अपराजित, जलज सक्सेना, आदित्य सरवटे, केएम आसिफ, बासिल थम्पी, एमडी निधिश, अक्षय चंद्रन, फाजिल फानूस, वाथसल गोविंद, कृष्णा प्रसाद, रोहन कुन्नुमल, सलमान निजार

আরো ताजा खबर

The Hundred 2026: सनराइजर्स लीड्स में अबरार अहमद की भागीदारी पर संशय, इंटरनेशनल शेड्यूल है बड़ी वजह

Abrar Ahmed (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के युवा स्पिनर अबरार अहमद की द हंड्रेड 2026 में भागीदारी को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। वह इस टूर्नामेंट में सनराइजर्स लीड्स के...

रिपोर्ट: IPL 2026 में अजिंक्य रहाणे कर सकते हैं कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी

Ajinkya Rahane set to lead KKR in IPL 2026 (image via getty) अजिंक्य रहाणे आगामी आईपीएल 2026 सीजन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान के तौर पर बने रहने...

SM Trends: 15 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) मुंबई टी20 लीग के चौथे सीजन के लाॅन्च के समय एक प्रजेंटर पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा की नकल करते हुए...

‘सोशल मीडिया हटा, अभी के अभी’ – तीन बार शून्य पर आउट होने के बाद अभिषेक शर्मा ने बताया, सीनियर्स ने क्या सलाह दी

Abhishek Sharma (image via getty) अभिषेक शर्मा ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत लगातार तीन पारियों में तीन शून्य के साथ की थी। इन निराशाजनक प्रदर्शनों...