Skip to main content

ताजा खबर

Ranji Trophy के आगामी सीजन के लिए तमिलनाडु ने किया 18 सदस्यीय टीम का ऐलान, देखें किन-किन खिलाड़ियों की मिली जगह?

Ranji Trophy के आगामी सीजन के लिए तमिलनाडु ने किया 18 सदस्यीय टीम का ऐलान देखें किन-किन खिलाड़ियों की मिली जगह

Tamil Nadu (Image Credit- Twitter X)

तमिलनाडु क्रिकेट संघ (TNCA) ने आज 2 अक्टूबर, बुधवार को आगामी रणजी ट्राॅफी सीजन के लिए 18 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। आगामी टूर्नामेंट में तमिलनाडु अपने पहले मैच में 11 से 14 अक्टूबर के बीच सौराष्ट्र का सामना करने वाली है। गौरतलब है कि रणजी ट्राॅफी के गत सीजन में तमिलनाडु ने सेमीफाइनल तक का रास्ता तय किया, लेकिन उसे मुंबई के खिलाफ हारकर टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था।

इसके अलावा आगामी सीजन में टीम की कमान आर साई किशोर के हाथों में सौंपी गई है, जो पिछले सीजन भी टीम के कप्तान थे। किशोर की कप्तानी में तमिलनाडु पहली बार 2016-17 सीजन के बाद, सेमीफाइनल में पहुंची थी।

साथ ही किशोर की मदद के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज एन जगदीशन को उनका डिप्टी बनाया गया है। पिछले सीजन जगदीशन का बल्ला खूब गर्जा था, टूर्नामेंट में उन्होंने कुल 816 रन बनाए थे। साथ ही इस टीम में बुची बाबू टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल दिखाने की वजह से सी. आंद्रे सिद्धार्थ को पहली बार टीम में शामिल किया गया है।

हालांकि, इस टीम में इंजरी से वापसी कर रहे संदीप वारियर और बाबा अपराजित को लेकर TNCA सेलेक्शन कमिटी के चेयरमैन वासुदेवा दास ने स्पोर्टस्टार के हवाले से कहा- फिलहाल, वे (वारियर और अपराजित) टीएनसीए अकादमी (चेपॉक में) में अपना रिहैब पूरा कर रहे हैं।

हमारे फिजियो द्वारा उनकी निगरानी की जा रही है, और उन पर नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) की ओर से भी नजर रखी जा रही है। इसलिए, रिहैब और तैयार होने के लिए उन्हें जो भी आवश्यक प्रोटोकॉल का पालन करना है, वे कर रहे हैं।

Ranji Trophy के आगामी सीजन के लिए तमिलनाडु की 18 सदस्यीय टीम

आर साई किशोर (कप्तान), एन जगदीसन (उप-कप्तान), बाबा इंद्रजीत, साई सुदर्शन, विजय शंकर, प्रदोष रंजन पॉल, शाहरुख खान, बूपति वैष्ण कुमार, एस. मोहम्मद अली, सी. आंद्रे सिद्धार्थ, एस. अजित राम, एस. लोकेश्वर, एस. लक्ष्य जैन, संदीप वारियर, गुरजापनीत सिंह, एम. मोहम्मद, आर. सोनू यादव, एम. सिद्धार्थ।

আরো ताजा खबर

अफगानिस्तान बनाम भारत तीसरे T20I मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स और पिच रिपोर्ट के बारे में

Afghanistan vs India, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच 17 सितंबर, गुरूवार को दिल्ली के...

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, इस दिन एक्शन में नजर आएंगे ‘रोको’

Virat Kohli and Rohit Sharma warned after lean run in England (image via getty) India ODI and T20I squads for West Indies: बीसीसीआई ने 16 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ...

AFG vs IND 2026: तीसरे टी20 मैच के लिए कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित 11

AFG vs IND 2026 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच इस समय तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले...

ICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, इस नंबर पर पहुंचे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा भारतीय खिलाड़ियों को ताजा ICC T20I रैंकिंग में मिला है। स्पिनर वरुण...