Skip to main content

ताजा खबर

‘PSL में मुझे मजा आया, लेकिन IPL सबसे बड़ा है’ सिकंदर रजा ने दिया बोल्ड बयान

Sikandar Raza (Image Credit- Twitter/X)
Sikandar Raza (Image Credit- Twitter/X)

ज़िम्बाब्वे के बेहतरीन ऑलराउंडर सिकंदर रजा ने क्रिकट्रैकर के साथ एक विशेष बातचीत के दौरान ‘दिस ऑर दैट’ प्रतियोगिता के साथ-साथ ‘वन वर्ड, वन क्रिकेटर’ सेगमेंट में भी भाग लिया। रजा ने अब तक अपनी अंतर्राष्ट्रीय टीम के लिए 21 टेस्ट मैच, 153 एक-दिवसीय और 120 टी-20आई मैच खेले हैं। इन तीनों फॉर्मेट्स में उन्होंने अब तक कुल मिलाकर 8498 रन बनाए हैं और अपनी शानदार स्पिन गेंदबाजी से 230 विकेट भी चटकाए हैं।

सिकंदर रजा, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के अलावा कई मेजर फ्रेंचाइजी टीमों के भी अहम सदस्य रहे हैं। उनकी ऑलराउंड कला उन्हें एक खास खिलाड़ी बनाती है। वे फील्ड में चुस्त और मुस्तैद रहते हैं तथा अपनी बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी से टीम को मैच भी जिताते हैं। रजा ने क्रिकट्रैकर की एक विशेष बातचीत के दौरान उन्होंने ‘दिस ऑर दैट’ प्रतियोगिता में भाग लिया।

इस प्रतियोगिता में उन्होंने आईपीएल को विश्व जगत की सबसे बड़ी लीग का दर्जा दिया। यहाँ तक कि उन्होंने विराट कोहली को बाबर आजम से बेहतर खिलाड़ी बताया। दूसरी ओर ‘वन वर्ड, वन क्रिकेटर’ सेगमेंट के दौरान रज़ा ने मोहम्मद सिराज को जुझारू बताया और पैट कमिंस को एक क्लच प्लेयर बताया। भारत के दिग्गज पूर्व कप्तान एम एस धोनी को ‘शांत’ और ‘गोल्डन आर्म’ जैसे शब्दों के लिए चुना गया। वहीं, प्रतिष्ठित विराट कोहली को विश्व क्रिकेट में स्टाइलिश बल्लेबाजों की श्रेणी में शामिल किया गया।

पंजाब किंग्स के पूर्व क्रिकेटर द्वारा नीचे दिए गए दो दिलचस्प सेगमेंट के दौरान दिए गए सभी उत्तरों पर एक नजर डालें:

रैपिड फायर (यह या वह)

बल्लेबाजी या गेंदबाजी? – बल्लेबाजी

आईपीएल या पीएसएल? – मुझे पीएसएल पसंद है, लेकिन सबसे बड़ी लीग आईपीएल है |

विराट कोहली या बाबर आजम? – विराट कोहली

टेस्ट क्रिकेट या टी20 क्रिकेट? – अब, टी20 क्रिकेट

एमएस धोनी की स्थिरता या एबी डिविलियर्स का इनोवेशन? – एमएस धोनी की स्थिरता

जीत के लिए छक्का मारना या जीत के लिए आखिरी विकेट लेना? – जीत के लिए छक्का मारना

राशिद खान की गूगली या जसप्रीत बुमराह का यॉर्कर? – जसप्रीत बुमराह का यॉर्कर

एबी डिविलियर्स के 360° शॉट्स या क्रिस गेल की पावर हिटिंग? – क्रिस गेल की पावर हिटिंग

भारत में स्पिन खेलना या ऑस्ट्रेलिया में पेस खेलना? – भारत में स्पिन खेलना

सेगमेंट: ‘एक शब्द, एक क्रिकेटर!’

निडर – क्रिस गेल

स्टाइलिश – विराट कोहली

कम आँका गया – जॉर्ज मुन्से

फाइटर – मोहम्मद सिराज

शांत – एमएस धोनी

गोल्डन आर्म – सुनील नरेन

जीनियस – एबी डिविलियर्स

दबाव में अच्छा खेलने वाला – पैट कमिंस

जादूगर – ड्वेन ब्रावो

लीडर – पैट कमिंस

আরো ताजा खबर

T20 WC 2026: ईडन गार्डन्स में क्या हैं इंग्लैंड के टी20 रिकॉर्ड? यहां जाने

Eden Gardens (Image credit Twitter – X) आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान इंग्लैंड एक बार फिर बड़े मंच पर इतिहास रचने की कोशिश कर रहा है। इंग्लैंड...

जिम्बाब्वे की बड़ी जीत पर सचिन तेंदुलकर की प्रतिक्रिया, ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक उलटफेर को बताया ‘स्टेटमेंट विन’

Sachin Tendulkar (Image credit Twitter – X) आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जब जिम्बाब्वे ने मजबूत मानी जा रही ऑस्ट्रेलिया टीम को...

T20 World Cup 2026: पॉल स्टर्लिंग घुटने की चोट के कारण वर्ल्ड कप से बाहर, आयरलैंड ने किया बड़ा बदलाव

Paul Stirling (Image credit Twitter – X) आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच आयरलैंड को बड़ा झटका लगा है। टीम के कप्तान पॉल स्टर्लिंग घुटने की चोट के कारण...

SM Trends: 13 फरवरी के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

Social Media Trends (image via X) IPL 2026 से पहले रियान पराग को राजस्थान रॉयल्स का कप्तान बनाया गया है, जो संजू सैमसन के चेन्नई सुपर किंग्स में जाने के...