Skip to main content

ताजा खबर

‘Proper Maahol’ श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज जीतने के बाद सूर्यकुमार यादव को कैंडी में बारिश का लुफ्त उठाते हुए देखा गया

‘Proper Maahol’ श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज जीतने के बाद सूर्यकुमार यादव को कैंडी में बारिश का लुफ्त उठाते हुए देखा गया

Suryakumar Yadav (Pic Source-X)

भारतीय टीम इस समय श्रीलंका के खिलाफ तीन मैच की टी-20 सीरीज खेल रही है। इस टी-20 सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव कर रहे हैं और उनके नेतृत्व में भारत ने अभी तक काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। टीम ने दोनों टी-20 मैचों में जीत दर्ज की है।

वहीं भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा और अंतिम टी-20 मुकाबला 30 जुलाई को खेला जाएगा। हालांकि, इस तीसरे टी-20 से पहले सूर्यकुमार यादव को अपनी टीम के होटल से बारिश का लुफ्त उठाते हुए देखा गया। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो स्टोरी साझा की है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैंडी में तेज बारिश हो रही है। साथ ही भारतीय बल्लेबाज ने लिखा है कि, ‘Proper Maahol’

आपको बता दें कि सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन इस सीरीज में शानदार रहा है। उन्होंने पहले मैच में श्रीलंका के खिलाफ 26 गेंद में 58 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली थी। इसके बाद दूसरे मुकाबले में भी भारतीय कप्तान ने 26 रनों की आक्रामक पारी खेली और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

Suryakumar Yadav Instagram Post

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत दर्ज करने के बाद सूर्यकुमार यादव ने दिया बड़ा बयान

दूसरे टी-20 मुकाबले की बात की जाए तो श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 161 रन बनाए थे। इसके बाद बारिश की वजह से भारत को 8 ओवर में 78 रनों का लक्ष्य दिया गया था। भारत ने इसे 7 विकेट रहते हासिल कर लिया।

वहीं मैच के बाद Cricbuzz के मुताबिक सूर्यकुमार यादव ने कहा कि, ‘टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले हमने इस बारे में बात की थी कि हमें किस ब्रांड का क्रिकेट खेलना है। चाहे टारगेट छोटा हो या हम लक्ष्य का पीछा कर रहे हो, हमें अच्छा प्रदर्शन करना बेहद जरूरी है। जिस तरीके का मौसम है उसके हिसाब से 160 रनों के नीचे का लक्ष्य काफी अच्छा होगा।

बारिश ने हमारी काफी मदद की। खिलाड़ियों ने भी काफी अच्छी बल्लेबाजी की और मैं अपनी टीम के प्रदर्शन से काफी खुश हूं। काफी खुश हूं जिस तरीके से खिलाड़ियों ने इस मुश्किल परिस्थिति में अपना टैलेंट और स्किल दिखाया।’

আরো ताजा खबर

SM Trends: 15 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) मुंबई टी20 लीग के चौथे सीजन के लाॅन्च के समय एक प्रजेंटर पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा की नकल करते हुए...

‘सोशल मीडिया हटा, अभी के अभी’ – तीन बार शून्य पर आउट होने के बाद अभिषेक शर्मा ने बताया, सीनियर्स ने क्या सलाह दी

Abhishek Sharma (image via getty) अभिषेक शर्मा ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत लगातार तीन पारियों में तीन शून्य के साथ की थी। इन निराशाजनक प्रदर्शनों...

‘मुझे धीरे-धीरे एहसास हो रहा है’ T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रोहित-धोनी की खास लिस्ट में शामिल होने पर सूर्यकुमार यादव

Suryakumar Yadav (Image credit Twitter – X) टी20 प्रारूप के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में जीते गए टी20 वर्ल्ड कप के बाद अपनी भावनाएं साझा की हैं। उन्होंने...

भारत को चैंपियंस ट्राॅफी हराने वाले इस पाकिस्तानी कप्तान ने लिया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास

Sarfaraz Ahmed retires from all forms of international cricket (image via getty) पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी...