Skip to main content

ताजा खबर

Prithvi Shaw को लेकर उनके साथी खिलाड़ी ने दे डाला ऐसा बयान, जिसे सुन आप हो जाएंगे हैरान

Prithvi Shaw And Abhishek Sharma (Photo Source: Instagram)

इस समय युवा बल्लेबाज Prithvi Shaw खराब दौर से गुजर रहे हैं, एक तरफ वो सालों से टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं तो दूसरी तरफ उनको IPL मेगा ऑक्शन में इस बार किसी ने नहीं खरीदा। इस बीच उनकी कप्तानी में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाले अभिषेक शर्मा का एक बड़ा बयान सामने आया है, इस बयान में अभिषेक ने शॉ के कमबैक को लेकर बात की है।

Prithvi Shaw से काफी आगे निकल गए उनके साथी खिलाड़ी

टीम इंडिया ने Prithvi Shaw की कप्तानी में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता था, उस टीम में शॉ के साथ रियान पराग के अलावा शुभमन, अर्शदीप सिंह और अभिषेक शर्मा भी थे। ये चारों खिलाड़ी अभी टीम इंडिया से लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं, साथ ही वो IPL में भी काफी सफल हो गए हैं। रियान को राजस्थान और अभिषेक को SRH टीम ने रिटेन किया है, तो शुमभन गिल IPL में गुजरात टीम के कप्तान हैं और अर्शदीप को फिर से पंजाब टीम ने 18 करोड़ में अपने नाम किया है।

Prithvi Shaw को लेकर बड़ी बात बोल गए साथी खिलाड़ी अभिषेक

*बल्लेबाज अभिषक शर्मा ने दिया Prithvi Shaw के करियर को लेकर बड़ा बयान।
*अभिषेक ने कहा कि- Prithvi ने हम सभी से पहले टीम इंडिया से कई सारे मैच खेले थे।
*अंडर-19 वर्ल्ड कप में पृथ्वी शॉ हमारे कप्तान थे, वो क्रिकेट में दमदार वापसी करेंगे-शर्मा।
*जल्दी से जल्दी शॉ की वापसी हो, मैं उनको मेरी तरफ से Good Luck विश करता हूं- अभिषेक।

अभिषेक शर्मा ने इस वीडियो में की Prithvi Shaw को लेकर बात

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sports Today (@sportstodayofficial)

शॉ ने ऑनलाइन Troll होने को लेकर दिया था बड़ा बयान

हाल ही में Prithvi Shaw ने ऑनलाइन Trolling को लेकर बड़ा बयान दिया था, उन्होंने कहा था कि-मैं सारी Trolling और मीम्स देखता हूं जिसे देखकर मुझे कभी-कभी दुख भी होता है। शॉ ने कहा कि- मैं बाहर दिख जाता हूं, तो लोग कहते हैं कि शॉ बाहर है और अभ्यास नहीं कर रहा है। अभी कुछ दिनों पहले मैं अपने जन्मदिन पर डांस करने को लेकर Troll हुआ और मैं सोच रहा हूं साल  में एक दिन तो मैं जश्न मना सकता हूं ना, जब मैं कुछ ना करता तब भी Troll करते हैं लोग और जिस दिन मेरा है उस दिन भी Troll कर रहे हो। आगे उन्होंने ये भी कहा कि- मैं सोच रहा हूं कि मैंने गलत क्या कर दिया, अगर कोई चीज गलत नहीं है तो उसे गलत तरीके नहीं दिखाना चाहिए।

ये वीडियो काफी वायरल हुआ था शॉ का

#PrithviShaw Sad Man To See uR Downfall Really Sad Man 😢😔 #PrithviShaw #ipl2025auction @mipaltan @RCBTweets pic.twitter.com/tuHczWEEgG

— CHANDU (@GREATCHANDU1) November 25, 2024

আরো ताजा खबर

38 साल के हुए किंग, जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं बर्थडे बाॅय विराट कोहली?

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) Virat Kohli Networth: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) आज 5 नवंबर 2026 को अपना 38वां जन्मदिन...

5 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND 2026, 1st ODI: भारत ने 5 विकेट से जीता पहला वनडे, विराट कोहली ने खेली 74 रनों की पारी...

WPL 2027: 5वें सीजन के शेड्यूल की हुई घोषणा, 14 जनवरी से शुरू होंगे मैच, मुंबई-वडोदरा में खेला जाएगा टूर्नामेंट

WPL 2027 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2027 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। टूर्नामेंट का पांचवां सीजन 14...

बड़ी खबर! मार्को यान्सेन को पछाड़कर नंबर आईसीसी टेस्ट बाॅलर बने मिचेल स्टार्क

Mitchell Starc (Image Credit- Twitter X) ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के अनुभवी गेंदबाज मिचेल स्टार्क एक बार फिर से नंबर वन टेस्ट बाॅलर बन गए हैं। स्टार्क को जारी ताजा आईसीसी...