Skip to main content

ताजा खबर

Prithvi Shaw को चढ़ा फिट होने का बुखार, कर रहे हैं GYM में हर हद को पार

Prithvi Shaw (Image Credit- Instagram)

Prithvi Shaw इन दिनों घरेलू क्रिकेट में वापसी के लिए कड़ी मेहनत करने में लगे हैं, जिसके लिए वो GYM से लेकर नेट्स में समय बिता रहे हैं। दूसरी ओर शॉ ने अब इंस्टाग्राम अपनी एक रील वीडियो शेयर की है, जिसमें ये खिलाड़ी जोश से लबरेज होकर अपनी फिटनेस पर काम करते हुए नजर आ रहा है।

घरेलू क्रिकेट में भी फेल हो रहे थे Prithvi Shaw

एक तरफ Prithvi Shaw को इंटरनेशनल क्रिकेट खेले कई साल हो गए हैं, दूसरी ओर घरेलू क्रिकेट में भी लगातार संघर्ष कर रहे थे। जहां काफी लंबे समय से शॉ ने घरेलू क्रिकेट में कोई बड़ी पारी नहीं खेली थी, जिसके बाद उनको टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया और अब वो खुद का खेल सुधारने में लगे हुए हैं।

Prithvi Shaw का 2.0 अवतार आने वाला है

*Prithvi Shaw ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है अपनी एक नई रील वीडियो।
*वीडियो में बल्लेबाज शॉ GYM में कड़ी मेहनत करते हुए नजर आ रहे हैं।
*इस दौरान उन्होंने किए अलग-अलग वर्कआउट, पहले से फिट भी दिखे।
*कैप्शन लिखा-मैं इसके लिए बना हूं और जब समय आएगा, मैं तैयार हो जाऊंगा।

ये देखो Prithvi Shaw की नई रील वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by PRITHVI PANKAJ SHAW (@prithvishaw)

कुछ समय पहले ये इंस्टा स्टोरी भी शेयर की थी बल्लेबाज ने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker (@crictracker)

शॉ को लेकर एक ज्योतिष का बयान हुआ था वायरल

शॉ की तुलना कई महान खिलाड़ियों से हुई थी, साथ ही उन्होंने टेस्ट डेब्यू में शतक भी लगाया था लेकिन फिर उनका करियर ग्राफ गिरने लगा था। इस बीच एक ज्योतिष ने इस बल्लेबाज को लेकर बड़ा दावा किया है हाल ही में, जो तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है। जहां टाइम्स ऑफ इंडिया अनुसार विख्यात Greenstone Lobo ने बताया है कि पृथ्वी शॉ के लिए शानदार वापसी करने की उम्मीद अब बहुत कम हो गई है,  लोबो के दावे को माने तो शॉ 2026 में घरेलू क्रिकेट में काफी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं, लेकिन पृथ्वी शॉ शायद ही अपने करियर में टीम इंडिया में वापसी कर पाएंगे। अब देखना अहम होगा की ये बातें किस हद तक सही होती है

আরো ताजा खबर

‘शुभमन पार्टी कर रहा है, जायसवाल को मौका ही नहीं मिल रहा’ – इंग्लैंड सितारों ने वैभव सूर्यवंशी को जगह देने की सिफारिश की!

Vaibhav Sooryavanshi (image via getty) कुछ ही महीनों में, वैभव सूर्यवंशी एक बहुत ही टैलेंटेड खिलाड़ी से एक ऐसा नाम बन गए हैं जिसने क्रिकेट की दुनिया में अपनी जगह...

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के सुपर 8 का शेड्यूल, जाने पूरे मैचों की जानकारी

India Super 8 schedule in T20 World Cup 2026 (image via getty) डिफेंडिंग चैंपियन इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 स्टेज में जोरदार तरीके से कदम रखा,...

20 फरवरी, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. T20 World Cup 2026: एकतरफा मुकाबले में अफगानिस्तान ने कनाडा को 82 रनों से दी करारी शिकस्त जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026...

T20 World Cup 2026: एकतरफा मुकाबले में अफगानिस्तान ने कनाडा को 82 रनों से दी करारी शिकस्त 

Afghanistan vs Canada (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 39वां मैच आज 19 फरवरी, गुरूवार को अफगानिस्तान और कनाडा के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम...