Skip to main content

ताजा खबर

Prasidh Krishna ने दे डाला बड़ा बयान, कहा- Jasprit Bumrah का रखा जा रहा है खास ध्यान

Jasprit Bumrah And Prasidh Krishna (Photo Source X)

इस बार ऑस्ट्रेलिया दौरे पर Jasprit Bumrah ने कमाल की गेंदबाजी की है, साथ ही कई मौकों पर उन्होंने अपने बल्ले से भी कमाल करने का काम किया है। लेकिन सिडनी टेस्ट मैच के दूसरे दिन कुछ ऐसा हो गया, जिसे देख फैन्स टेंशन में गए और अब बुमराह की फिटनेस पर काफी बड़ी अपडेट भी आई है।

क्या हुआ था Jasprit Bumrah को?

Jasprit Bumrah ने सिडनी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कुल 2 विकेट लिए हैं, साथ ही उन्होंने 10 ओवर डाले थे। लेकिन बीच मैच में इस खिलाड़ी को मैदान छोड़कर जाना पड़ा था, जिसका कारण था उनको लगी चोट। वहीं उसके कुछ देर बार बुमराह Scan के लिए भी गए थे और उसके बाद टीम की कप्तानी विराट कोहली करते हुए नजर आए मैदान पर। जिसे देख एक बार के लिए भारतीय फैन्स काफी ज्यादा ही उत्साहित हो गए थे।

Jasprit Bumrah की फिटनेस पर आ गई बहुत बड़ी अपडेट

*तेज गेंदबाज Jasprit Bumrah की फिटनेस को लेकर आई है बहुत बड़ी अपडेट।
*दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद Prasidh Krishna ने दी मीडिया को ये अपडेट।
*Prasidh Krishna ने बताया कि बुमराह Back Spasm का शिकार हो गए थे बीच मैच में।
*साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि- बुमराह को इस वक्त मेडिकल टीम मॉनिटर कर रही है ।

एक नजर डालते हैं Jasprit Bumrah के इस वीडियो पर

Uh oh! 😶😯#JaspritBumrah has reportedly left the stadium for scans, #ViratKohli leading the team as a Stand-In Captain.

*Further details awaited#AUSvINDOnStar 👉 5th Test, Day 2 | LIVE NOW! | #ToughestRivalry #BorderGavaskarTrophy pic.twitter.com/QyUvPzKbYE

— Star Sports (@StarSportsIndia) January 4, 2025

सिडनी टेस्ट के दूसरे दिन ये विकेट मिला था बुमराह को

 

View this post on Instagram

 

A post shared by cricket.com.au (@cricketcomau)

पहले टेस्ट मैच में बुमराह की कप्तानी में जीती थी टीम

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला मैच पर्थ में खेला गया था, इस दौरान रोहित टीम में मौजूद नहीं थे। ऐसे में उनकी जगह टीम की कप्तानी जसप्रीत बुमराह ने की थी, साथ ही भारतीय टीम ने ये टेस्ट मैच जीता भी था। लेकिन फिर टीम दूसरा टेस्ट मैच हार गई, तीसरा टेस्ट मैच ड्रॉ रहा और चौथा टेस्ट मैच फिर से टीम इंडिया हार गई। ऐसे में अब सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 2-1 से आगे चल रही है और देखना अहम होगा कि आखिरी टेस्ट मैच का नतीजा क्या निकलता है।

আরো ताजा खबर

क्या इतिहास बन जाएगा वनडे क्रिकेट? पूर्व दिग्गज रविचंद्रन अश्विन ने फाॅर्मेट को लेकर रखा अपना पक्ष, टी20 पर भी दिया बयान

2011 World Cup (Image Credit- Twitter) भारतीय क्रिकेट के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि आने वाले समय में टी20 क्रिकेट का महत्व और बढ़ेगा, जबकि वनडे क्रिकेट...

वैभव सूर्यवंशी सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जितने ही प्रतिभाशाली, लेकिन उन्हें समय दें: कपिल देव

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारत के महान ऑलराउंडर और 1983 विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की है। उनका...

इंग्लैंड की धरती पर टी20आई में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला कौन है भारतीय खिलाड़ी?

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड की धरती पर भारतीय बल्लेबाजों ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई यादगार पारियां खेली हैं। इनमें सबसे आगे पूर्व भारतीय कप्तान रोहित...

‘वर्ल्ड कप के बाद उसने कुछ भी खास नहीं किया है’ इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में पूर्व भारतीय ने की संजू सैमसन को बाहर करने की मांग

Sanju Samson (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले से पहले भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन को लेकर चर्चा तेज हो गई है। इस बीच पूर्व...