Skip to main content

ताजा खबर

PCB ने ICC से की महत्वपूर्ण अपील, जल्द से जल्द चैंपियंस ट्रॉफी 2024 के शेड्यूल को किया जाए फाइनल

PCB ने ICC से की महत्वपूर्ण अपील जल्द से जल्द चैंपियंस ट्रॉफी 2024 के शेड्यूल को किया जाए फाइनल

PCB (Image Credit- Twitter)

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी से यह अपील की है कि वो जल्द से जल्द चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के शेड्यूल को फाइनल करें ताकि बोर्ड सभी टीमों के लिए सर्वश्रेष्ठ लॉजिस्टिक व्यवस्था कर सके। बता दें कि, काफी समय के बाद पाकिस्तान आईसीसी इवेंट को होस्ट कर रहा है और तमाम फैंस भी यही चाहते हैं कि यह टूर्नामेंट पाकिस्तान में अच्छी तरह से खेला जाए।

आईसीसी अधिकारियों के साथ हालिया बातचीत के दौरान पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने यह अपील की है कि वो जल्द से जल्द शेड्यूल को फाइनल करें ताकि बोर्ड भी लॉजिस्टिक व्यवस्था सभी टीमों के लिए तैयार कर पाए। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की यही योजना है कि जब अधिकारी शेड्यूल की घोषणा कर देंगे उसके बाद सब चीजों की व्यवस्था हो जाएगी।

ऐसी रिपोर्ट सामने आ रही है कि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के शेड्यूल का ऐलान अगले महीने के अंत तक कर देंगे। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि PCB अध्यक्ष मोहसिन नकवी और बीसीसीआई सचिव, नवनियुक्त आईसीसी अध्यक्ष जय शाह, आगामी 2024 महिला टी20 विश्व कप फाइनल के दौरान अक्टूबर में आगे के विवरण पर चर्चा करने के लिए मिल सकते हैं।

चैंपियंस ट्रॉफी के शेड्यूल की घोषणा जल्द हो सकती है

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के Proposed शेड्यूल के मुताबिक पाकिस्तान को ग्रुप A में बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और टीम इंडिया के साथ रखा गया है जबकि ग्रुप बी में इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान है। पाकिस्तान को इसलिए भी आगामी टूर्नामेंट के शेड्यूल की घोषणा का इंतजार है क्योंकि टीम इंडिया ने पाकिस्तान में 2008 के बाद एक भी मुकाबला नहीं खेला है। ऐसे में यह टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल में खेला जा सकता है।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से होगी और 9 मार्च तक यह महत्वपूर्ण टूर्नामेंट खेला जाएगा। लाहौर, कराची और रावलपिंडी 3 वेन्यू है जहां चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मुकाबले होस्ट किए जाएंगे। पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ अगले महीने तीन मैच की टेस्ट सीरीज खेलनी है। पहले दो मैच मुल्तान में होंगे जबकि फाइनल टेस्ट रावलपिंडी में शेड्यूल किया गया है। इस टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम 2 अक्टूबर को मुल्तान के लिए रवाना होगी।

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...