Skip to main content

ताजा खबर

PCB ने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले पूर्व ऑस्ट्रेलियाई हेड कोच टिम नीलसन को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

PCB ने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले पूर्व ऑस्ट्रेलियाई हेड कोच टिम नीलसन को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

Tim Neilsen (Photo Source: X/Twitter)

पाकिस्तान क्रिकेट टीम 21 अगस्त से बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने वाली है। इस सीरीज के लिए PCB ने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। शान मसूद टीम की कमान संभालेंगे, वहीं बोर्ड ने शाहीन अफरीदी को उप-कप्तानी पद से हटाकर सऊद शकील को यह जिम्मेदारी सौंप दी है।

इस बीच बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले बोर्ड ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व हेड कोच टिम नीलसन (Tim Nielsen) को टेस्ट फॉर्मेट में टीम का हाई-परफॉर्मेंस कोच (High Performance) नियुक्त कर दिया है।

हेड कोच जेसन गिलेस्पी ने ही टिम नीलसन को किया है रिकमेंड

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के एक सूत्र ने बताया है कि टिम नीलसन को हाई परफॉर्मेंस कोच के रोल के लिए, जेसन गिलेस्पी (Jason Gillespie) ने ही रिकमेंड किया था। क्योंकि दोनों ही एक साथ साउथ ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट अकादमी में काम कर चुके हैं। टिम नीलसन 2007 से 2011 तक ऑस्ट्रेलियाई टीम के हेड कोच की भूमिका निभा चुके हैं, उनके कार्यकाल में टीम ने 2010 में चैंपियंस ट्रॉफी जीता था।

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले ही टिम नीलसन हेड कोच जेसन गिलेस्पी और अन्य सहयोगी स्टाफ के साथ जुड़ चुके हैं। सीरीज शुरू होने से पहले पाकिस्तानी टीम ट्रेनिंग कैंप का हिस्सा बनेगी, जो 11 अगस्त से शुरू होगा।पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच सीरीज का पहला टेस्ट मैच 21-15 अगस्त तक रावलपिंडी में खेला जाएगा। वहीं, दूसरा टेस्ट मैच 30 अगस्त-3 सितंबर तक कराची में खेला जाएगा।

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान का स्क्वॉड-

शान मसूद (कप्तान), सऊद शकील (उप-कप्तान), आमिर जमाल, अब्दुल्ला शफीक, अबरार अहमद, बाबर आजम, कामरान गुलाम, खुर्रम शहजाद, मीर हमजा, मोहम्मद अली, मोहम्मद हुरैरा, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), नसीम शाह, सईम अयूब, सलमान अली आगा, सरफराज अहमद, शाहीन अफरीदी

আরো ताजा खबर

3 भारतीय टेस्ट गेंदबाज, जिन्हें वनडे टीम में मिल सकता है मौका; लिस्ट-ए रिकॉर्ड भी है शानदार

3 Test Bowlers Who Deserve an Opportunity in India’s ODI Setup (Image credit Twitter – X) Indian Test bowlers for ODIs: भारत का वनडे सेटअप 2027 वनडे वर्ल्ड कप को...

IND vs AFG: क्लीन स्वीप के बावजूद इन 3 भारतीय खिलाड़ियों पर लटकी तलवार, अगली सीरीज से कट सकता है पत्ता

IND vs AFG: 3 Indian Players on the Chopping Block Following Afghanistan Series (image via X) Indian players dropped after IND vs AFG: हाल ही में भारत ने अफगानिस्तान के...

उपलब्धियों की लंबी लिस्ट के बाद भी यह सपना है अधूरा: राशिद खान ने करियर के सबसे बड़े लक्ष्य का किया खुलासा

Rashid Khan Names the One Dream Still Missing From His Career (image via getty) अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार लेग-स्पिनर राशिद खान (Rashid Khan) ने लगभग वह सब कुछ हासिल...

NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड दौरे के शेड्यूल ने बढ़ाई भारतीय टीम की सिरदर्दी; गिल और बुमराह नहीं खेलेंगे अंतिम दो वनडे

India’s Cramped New Zealand Tour Schedule Forces Rest for Gill, Bumrah Ahead of Tests (image via getty) NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड के आगामी मल्टी-फॉर्मेट दौरे ने टीम मैनेजमेंट के...