
PCB (Image Credit- Twitter)
नेशनल जूनियर चैंपियनशिप (National Junior Championship) के शुरू होने के एक दिन बाद ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इसे स्थगित करने का फैसला किया है। टूर्नामेंट के प्रतिभागियों और अधिकारियों को इसके स्थगन की सूचना पीसबी द्वारा दे दी गई है।
तो वहीं पीसीबी ने टूर्नामेंट के औचक ही स्थगन को लेकर एक छोटी प्रेस रिलीज में कहा कि अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण टूर्नामेंट को तत्काल प्रभाव से स्थगित किया जा रहा है। गौरतलब है कि पीसीबी द्वारा टूर्नामेंट के प्रतिभागियों को इकट्ठा करने के लिए काफी पैसा खर्च किया गया था।
इसके अलावा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के विश्वासपात्र ने खुलासा किया कि पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी को कई शिकायतें मली थी, कि टूर्नामेंट में शामिल प्रतिभागियों ने फर्जी दस्तावेजीकरण के जरिए भाग लिया है, जिससे टीमों के चयन में समस्याओं के साथ-साथ कई उम्र संबंधी धोखाधड़ी होने की मूल समस्या उत्पन्न हो सकती थी।
पीसीबी के इस विश्वासपात्र ने न्यूज 18 के हवाले से कहा- जूनियर टूर्नामेंट को बोर्ड द्वारा प्रथम श्रेणी क्रिकेट और इंटरनेशनल प्रदर्शन के लिए सही टैलेंट तैयार करने की रीढ़ माना जाता है। यही कारण है कि चयन की लंबी प्रक्रिया के बावजूद, मोहसिन नकवी तब परेशान हो गए जब उन्हें कई शिकायतें मिलीं, जिनमें से कुछ शिकायतें वैध थी।
पीसीबी को हो सकता है वित्तीय नुकसान
गौरतलब है कि पाकिस्तान के इस नेशनल जूनियर चैंपियनशिप में देश की 18 क्षेत्रीय टीमें भाग लेती है। और इसमें शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पीसीबी फर्स्ट क्लास क्रिकेट में लेकर आता है, जहां से नेशनल टीम का दरवाजा खुलता है।
हालांकि, अब इन 18 टीमों को ट्रेनिंग सेंटर ले जाया गया, जहां ट्रेनिंग हुई और खिलाड़ियों को किट और दैनिक भत्ते के अलावा भोजन, आवास और परिवहन सुविधाएं भी प्रदान की थीं, जिनकी कुल राशि कथित तौर पर लाखों रुपये थी। लेकिन यह अब सिर्फ और सिर्फ पीसीबी को एक वित्तीय नुकसान पहुंचाता हुआ नजर आ रहा है।
फाइनल से पहले श्रीकांत की बड़ी भविष्यवाणी, कहा ‘ये भारतीय गेंदबाज जरूर लेगा दो विकेट’
T20 World Cup 2026: भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल मैच से पहले जानिए हेड टू हेड में किसका पलड़ा है भारी
T20 World Cup 2026 IND vs NZ: भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल मैच में ये 3 खिलाड़ी बदल सकते हैं मैच का रुख
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कैसा है भारत का टी20 रिकॉर्ड?

