Skip to main content

ताजा खबर

‘PCB को उसपर कार्रवाई करनी चाहिए’ शाहीन अफरीदी को लेकर पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने दिया बड़ा बयान 

‘PCB को उसपर कार्रवाई करनी चाहिए’ शाहीन अफरीदी को लेकर पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने दिया बड़ा बयान 

Shaheen Afridi (Image Credit- Twitter X)

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सलमान बट (Salman Butt) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की उस बात से खुश नहीं है, जिस तरह से उन्होंने तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी को मैनेज किया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो पाकिस्तान क्रिकेट टीम के टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले, यूके में हुए इंग्लैंड दौरे पर शाहीन की बल्लेबाजी कोच मोहम्मद यूसुफ के साथ तीखी नोंकझोंक भी हुई थी।

इस मसले के बारे में आपको बताएं, तो उस समय गेंदबाजी के प्रैक्टिस सेशन के दौरान शाहीन अफरीदी काफी ज्यादा नो बाॅल फेंक रहे थे। लेकिन जब नो बाॅल ना फेंकने लिए यूसुफ ने शाहीन को टोका, तो उन्होंने कहा था कि अपने काम से काम रखें। दूसरी ओर, अब इस बात को लेकर पूर्व कप्तान सलमान बट ने बड़ा बयान दिया है।

सलमान बट ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि सलमान बट ने इस मसले को लेकर एक लोकल स्पोर्ट्स चैनल पर क्रिकेट पाकिस्तान के हवाले से कहा- अगर पाकिस्तान क्रिकेट मैनेजमेंट को लगता है कि अगर शाहीन तय की गई योजनाओं का पालन नहीं कर रहे हैं, और ऐसा जान-बूझकर कर रहे हैं, तो पीसीबी को उनपर कार्रवाई करनी चाहिए। अगर वह अनुशासित नहीं है, तो उसे हटा देना चाहिए, और किसी अन्य खिलाड़ी को टीम में जगह मिलनी चाहिए।

बट ने आगे कहा- अगर आपने (PCB) इन सभी मुद्दों के बावजूद उसे पूरा मौका दिया और अब शिकायत कर रहे हैं, तो मुझे लगता है कि कोई भी ऐसा कर सकता है। इतनी ज्यादा सैलरी के साथ बड़े नामों को नियुक्त करने का क्या मतलब है। मैनेजमेंट का काम शिकायत करना नहीं, बल्कि कार्रवाई करना है।

दूसरी ओर, आपको बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप से पहले शाहीन अफरीदी टी20 क्रिकेट में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की कमान संभाल रहे थे, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप से पहले उन्हें बड़े ही नाटकीय ढंग से कप्तानी से हटा दिया गया था।

আরো ताजा खबर

BCCI ने नई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी की, रोहित-विराट का हुआ डिमोशन

Virat Kohli & Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 2025-26 सीजन के लिए सीनियर पुरुष और महिला क्रिकेट टीमों के सालाना कॉन्ट्रैक्ट की...

T20 World Cup 2026 से बाहर हर्षित राणा की सफल सर्जरी, रिकवरी को लेकर दिया पॉजिटिव अपडेट

Harshit Rana (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने अपनी चोट को लेकर एक सकारात्मक...

रणजी ट्राॅफी 2025-26: जम्मू-कश्मीर ने रचा इतिहास, एमपी को हराकर की सेमीफाइनल में एंट्री

auqib nabi (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी के इतिहास में जम्मू-कश्मीर की टीम ने एक नया और यादगार अध्याय जोड़ दिया है। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जम्मू-कश्मीर ने...

T20 WC 2026: एमए चिदंमबरम स्टेडियम में क्या हैं न्यूजीलैंड के टी20 रिकाॅर्ड्स? यहां जाने

MA Chidambaram Stadium (Image credit Twitter – X) आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 इस समय रोमांचक दौर में है। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेले जा रहे...