
IPL 2025 का 69वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें इस सीजन प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं लेकिन फिर भी उनके लिए इस मैच को जीतना बेहद जरूरी है। इस मैच के रिजल्ट से पता चलेगा कि लीग स्टेज खत्म होने के बाद इन दोनों टीमों में से कौन ही टीम टॉप 2 में रहेगी। इस बीच आइए आपको बताते हैं कि आईपीएल में मुंबई और पंजाब का हेड टू हेड रिकॉर्ड कैसा है।
PBKS vs MI Head to Head Record: पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस हेड टू हेड रिकॉर्ड
पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस ने आईपीएल में एक दूसरे के खिलाफ 32 मैच खेले हैं, जहां मुंबई का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आ रहा है। 32 मैचों में से मुंबई इंडियंस ने 17 मैच जीते हैं, जबकि 15 मौकों पर पंजाब किंग्स ने बाजी मारी है। अब देखना ये होगा कि इस मैच में कौन सी टीम बाजी मारती है।
मैच | 32 |
पंजाब किंग्स | 15 |
मुंबई इंडियंस | 17 |
टाई | 00 |
नो रिजल्ट | 00 |
पांच बार की चैंपियन टीम ने पीबीकेएस के खिलाफ खेले गए पिछले पांच मैचों में से तीन में जीत हासिल की है, जबकि श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम दो मुकाबलों में जीत हासिल करने में सफल रही है। ऐसे में आने वाले मैच में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।
PBKS vs MI: पिछले 5 मैचों का रिजल्ट
- मुंबई इंडियंस 9 रन से जीत
- मुंबई इंडियंस 6 विकेट से जीती
- पंजाब किंग्स 13 रन से जीती
- पंजाब किंग्स 12 रन से जीती
- मुंबई इंडियंस 6 विकेट से जीती
PBKS vs MI: दोनों टीमों का स्क्वॉड
पंजाब किंग्स (PBKS) का फुल स्क्वाॅड
श्रेयस अय्यर, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यान्सेन, शशांक सिंह, मेहल वढ़ेरा, ग्लेन मैक्सवेल, प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्या, जोश इंग्लिस, अजमुतुल्लाह उमरजई, लॉकी फर्गूय्सन, विजय कुमार वैशाक, यश ठाकुर, हरप्रीत बरार, आरोन हार्डी, विष्णु विनोद, कुलदीप सेन, जेवियर बार्टलेट, हरनूर सिंह, मुशीर खान, सूर्यांश शेडगे, पी अविनाश, प्रवीण दुबे
मुंबई इंडियंस (MI) का फुल स्क्वाॅड
हार्दिक पंड्या, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ट्रेंट बाउल्ट, कर्ण शर्मा, रॉबिन मिंज, नमन धीर, रयान रिकेल्टन, दीपक चाहर, मुजीब उर रहमान, विल जैक्स, अश्विनी कुमार, रीस टॉपली, कृष्णन श्रीजीत, मिचेल सेंटनर , राज बावा, सत्यनारायण राजू, बेवॉन जैकब्स, लिज़ाद विलियम्स, अर्जुन तेंदुलकर, विग्नेश पुथुर