Skip to main content

ताजा खबर

Paris Olympics: भारत के हाॅकी मैच को स्टेडियम देखने पहुंचे पूर्व कोच राहुल द्रविड़, फोटोज हुई वायरल 

Paris Olympics: भारत के हाॅकी मैच को स्टेडियम देखने पहुंचे पूर्व कोच राहुल द्रविड़, फोटोज हुई वायरल 

Rahul Dravid (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी व कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) पेरिस ओलंपिक में भारतीय टीम के हाॅकी मैच को देखने पहुंचे हैं। तो वहीं द्रविड़ के मैच देखने की फोटो कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।

गौरतलब है कि हाॅकी मैन्स टूर्नामेंट में आज पूल भी शामिल भारत और अर्जेंटीना के बीच मैच देखने को मिला। साथ ही बता दें कि इस मैच का कोई परिणाम नहीं निकला। दोनों टीमों ने 1-1 गोल के साथ ड्राॅ खेला, लेकिन जब द्रविड़ भारतीय पुरुष हाॅकी टीम का मैच देखने पहुंचे तो उन्होंने महफिल लूट ली।

तो वहीं आपको हाॅकी मैच के बारे में जानकारी दें तो भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह के पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करने से पहले भारत 58वें मिनट तक खेल में पिछड़ रहा था। अर्जेंटीना के लिए लुकास मार्टिनेज ने 22वें मिनट में पहला गोल किया।

भारत छह टीमों के पूल बी में दो मैचों में चार अंकों के साथ तीसरे स्थान पर बना हुआ है। बेल्जियम और ऑस्ट्रेलिया क्रमशः पहले और दूसरे स्थान पर हैं, जबकि अर्जेंटीना चौथे स्थान पर है। भारत को क्वार्टर फाइनल में प्रवेश के लिए पूल बी में शीर्ष 4 में रहना होगा।

देखें राहुल द्रविड़ की ये वायरल फोटो

द्रविड़ की कोचिंग में टीम इंडिया ने जीता था टी20 वर्ल्ड कप

गौरतलब है कि आज से करीब 1 महीने पहले भारतीय क्रिकेट टीम ने राहुल द्रविड़ की कोचिंग में आईसीसी मैन्स टी20 वर्ल्ड कप को अपने नाम किया था। भारत ने टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 7 रनों से जीत हासिल की थी।

यह कुल दूसरा मौका था, जब भारत ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप को अपने नाम किया था। तो वहीं इस जीत के साथ द्रविड़ का टीम इंडिया के साथ कोचिंग कार्यकाल भी खत्म हो गया था।

আরো ताजा खबर

IND vs NZ 3rd ODI: ऐतिहासिक! न्यूजीलैंड ने भारत को तीसरे मैच में 41 रनों से हराकर भारत में पहली बार जीती वनडे सीरीज 

IND vs NZ 2026, 3rd ODI (image via getty) भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी वनडे सीरीज का तीसरा व निर्णायक मैच आज 18 जनवरी, रविवार को इंदौर के होल्कर...

IND vs NZ 2026: न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में इन 3 भारतीय खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें

Indian players (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 21 जनवरी से नागपुर के जामथा स्थित विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में शुरू...

IND vs NZ 2026: ‘वनडे के लिए फिट नहीं’ रॉबिन उथप्पा ने उठाए शिवम दुबे की फिटनेस पर सवाल

Robin Uthappa Shivam Dube (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी वनडे सीरीज के बीच पूर्व भारतीय बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने ऑलराउंडर शिवम दुबे की फिटनेस...

BBL 2025-26: ‘प्लेऑफ में दिखेगा असली दम’ आउट ऑफ फाॅर्म ग्लेन मैक्सवेल को मिला पीटर सिडल का साथ

Glenn Maxwell (Image credit Twitter – X) बिग बैश लीग 2025-26 के प्लेऑफ करीब आते ही मेलबर्न स्टार्स के अनुभवी तेज गेंदबाज पीटर सिडल ने अपने साथी खिलाड़ी और स्टार...