Skip to main content

ताजा खबर

PAK W vs ZIM W: 15 गेंद में फिफ्टी, फातिमा सना ने WT20I का सबसे बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम

Fatima Sana (Image Credit- Twitter X)
Fatima Sana (Image Credit- Twitter X)

पाकिस्तानी महिला क्रिकेट टीम की कप्तान फातिमा सना ने इतिहास रच दिया है। बता दें अब वह महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बन गई हैं। उन्होंने इस मामले में न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम की दिग्गज बल्लेबाज सोफी डिवाइन (Sophie Devine) को पीछे छोड़ा दिया है।

गौरतलब है कि डिवाइन ने भारत के खिलाफ 18 गेंदों में फिफ्टी ठोकी थी, लेकिन 15 मई 2026 को जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ कराची के नेशनल स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी20 मैच में फातिमा ने महज 15 गेंदों में अर्धशतक जमाते हुए यह वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। फातिमा अब महिला टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज हाफ सेंचुरी लगाने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं।

देखें किस तरह फातिमा सना ने पूरी की हाफ सेंचुरी

पाकिस्तान बनाम जिम्बाब्वे, तीसरे महिला टी20 मैच का हाल

गौरतलब है कि इस समय जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीम तीन मैचों की वनडे और तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान दौरे पर थी। वनडे सीरीज में मेहमान टीम का 3-0 से सफाया करने के बाद, पाकिस्तान ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में भी जिम्बाब्वे का व्हाइट वाॅश कर दिया।

टी20 सीरीज का तीसरा मैच 15 मई को कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में पाकिस्तान की महिला टीम ने टाॅस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट के नुकसान पर कुल 223 रन बनाए। मुनीबा अली ने 22, आयशा जाफर ने 45 और इरम जावेद ने 29 रन बनाए, तो अंत में सायरा जबीन 50* और कप्तान फातिमा सना 19 गेंदों में 62* रन बनाकर नाबाद रहीं।

इसके बाद, जब जिम्बाब्वे पाकिस्तान से मिले 224 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो वह मेजबान टीम की शानदार गेंदबाजी के सामने 17.1 ओवरों में 90 रनों पर सिमट गई, व उसे 133 रनों के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान के लिए सादिया इकबाल ने 3, नशरा संधू ने 2 और फातिमा सना, रमीन शमीम व तुबा हसन को 1-1 विकेट मिला।

আরো ताजा खबर

16 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

SM Trends (Image Credit- Twitter X) 1. ‘विराट कोहली भारत के बेस्ट फील्डर नहीं हैं’ दिग्गज को लेकर जोंटी रोड्स ने दिया चौंकाने वाला बयान दुनिया के महानतम फील्डरों में...

JioStar ने रचा इतिहास! IPL 2026 की व्यूअरशिप ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 1.2 बिलियन से अधिक लोगों तक पहुंची रीच

JioStar takes IPL 2026 reach to an all-time high of over 1.2 Billion (image via X) जिओस्टार ने घोषणा की है कि आईपीएल का 19वां सीजन लीग के इतिहास में...

ENG vs NZ: केन विलियमसन की जगह कोई एक खिलाड़ी नहीं ले सकता, पूरी टीम को आगे आना होगा: रचिन रवींद्र

Rachin Ravindra Kane Williamson (Image credit Twitter – X) न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज रचिन रवींद्र ने कहा है कि महान बल्लेबाज केन विलियमसन के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद...

SM Trends: 16 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना की एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो...