Skip to main content

ताजा खबर

PAK vs WI: 36 साल के केमार रोच ने हवा में डाइव लगाकर पकड़ा सऊद शकील का बेहतरीन कैच, देखें वायरल वीडियो

PAK vs WI (Image Credit- Twitter X)

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम इस समय पाकिस्तान दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। तो वहीं, जारी टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच आज 25 जनवरी, शनिवार से मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में शुरू हो चुका है।

वेस्टइंडीज के पहली पारी में 163 रनों पर सिमटने के बाद, जब पाकिस्तान पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी, तो वेस्टइंडीज के 36 वर्षीय अुभवी तेज गेंदबाज केमार रोच (Kemar Roach) शानदार फील्डिंग करते हुए नजर आए हैं, जिसकी वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

पाकिस्तान की पारी के 35वें ओवर के दौरान 32 रन बनाकर क्रीज पर नजर जमा चुके सऊद शकील, जोमेल वारिकन के खिलाफ एक बड़ा शाॅट लगाकर, बाउंड्री लगाने की कोशिश करते हैं, लेकिन इस दौरान गेंद हवा में चली जाती है। तो वहीं इस दौरान बाउंड्री लाइन पर फील्डिंग कर रहे केमार रोच तेजी से भागते हुए व हवा में डाइव लगाकर एक बेहतरीन कैच लपकते हैं।

जैसी ही रोच ने यह कैच लपका तो उनकी यह वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। साथ ही इस कैच को लपकने के दौरान अनुभवी खिलाड़ी को थोड़ी चोट भी लग गई।

देखें किस तरह केमार रोच ने लपका यह कैच

A solid effort in the field from Kemar Roach to end the 68-run stand between Rizwan and Saud#PAKvWI | #RedBallRumble pic.twitter.com/DN1MbRY2ZG

— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) January 25, 2025

पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज दूसरा टेस्ट, पहले दिन के खेल का हाल

दूसरी ओर, आपको इस टेस्ट मैच के बारे में बताएं तो टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली वेस्टइंडीज, पहली पारी में पाकिस्तान की शानदार गेंदबाजी के खिलाफ 41.1 ओवरों में कुल 163 रनों पर सिमट गई। पहली पारी में कैरेबियाई टीम के लिए गुडाकेश मोटी ने 55 रनों की बेस्ट पारी खेली।

इसके बाद पहले दिन का खेल खत्म होने तक, पाकिस्तान की पहली पारी भी 154 रनों पर सिमट गई और पहली पारी के आधार पर वह वेस्टइंडीज से 9 रनों से पिछड़ गई। पहली पारी में पाकिस्तान के लिए विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान ने 49 रनों की बेस्ट पारी खेली।

আরো ताजा खबर

T20 WC 2026: ‘उसकी एप्रोच से निराश हूं’ तिलक वर्मा के खराब प्रदर्शन पर जमकर बरसा ये पूर्व दिग्गज 

Tilak Varma (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम के लिए नंबर 3 पर खेल रहे तिलक वर्मा ने अभी तक बल्ले से कुछ...

ZIM vs WI, Super 8: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के T20I हेड टू हेड आंकड़ो पर डालें एक नजर

T20 World Cup 2026, ZIM vs WI (image via getty) वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे सोमवार, 23 फरवरी को वानखेड़े स्टेडियम में आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 में...

T20 WC 2026, Super 8: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मैच में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेगी सबकी नजरें

T20 WC 2026, ZIM vs WI: 3 Key players to watch out for (image via getty) जिम्बाब्वे की पुरुष क्रिकेट टीम 2026 आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप कैंपेन के 44वें मैच...

23 फरवरी, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. T20 WC 2026: सुपर 8 में साउथ अफ्रीका ने भारत को 76 रनों से दी करारी शिकस्त, 111 रनों पर सिमटी भारत जारी...