Skip to main content

ताजा खबर

PAK vs NZ Pitch Report, Weather: पाकिस्तान vs न्यूजीलैंड मैच-1 की पिच रिपोर्ट और वेदर रिपोर्ट देखें

PAK vs NZ Pitch Report Weather पाकिस्तान vs न्यूजीलैंड मैच-1 की पिच रिपोर्ट और वेदर रिपोर्ट देखें

National Stadium, Karachi (Image Credit- Twitter X)

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज कल से हो रहा है। टूर्नामेंट का पहला मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। इस मैच के लिए दोनों ही टीमें जोर शोर से तैयारी कर रही है। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच ये मैच नेशनल स्टेडियम कराची में खेला जाएगा। इस आर्टिकल में हम बात करेंगे कि इस मैच के लिए कराची का मौसम और वहां की पिच का मिजाज कैसा रहेगा।

कराची नेशनल स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

कराची नेशनल स्टेडियम में शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाज़ों को थोड़ा फायदा मिल सकता है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, विकेट बल्लेबाज़ों के लिए आसान बन जाएगा। गेंद बल्ले पर आसानी से आएगी और सपाट पिच पर बल्लेबाज़ अपने स्वाभाविक खेल को बिना किसी परेशानी के खेल पाएंगे। हालांकि, जैसे-जैसे गेंद पुरानी होगी, स्पिनरों को थोड़ी मदद मिल सकती है, लेकिन विकेट पूरी तरह से स्पिन-फ्रेंडली नहीं रहेगा। जो भी टीम यहां टॉस जीतेगी वो यहां पहले गेंदबाजी करना चाहेगी।

कराची के मौसम का हाल (Karachi Weather Update)

एक्यूवेदर के अनुसार, बुधवार (19 फरवरी) को कराची में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। ह्यूमिडिटी का स्तर 30-40 प्रतिशत के आसपास रहने की उम्मीद है, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

पाकिस्तान:

बाबर आजम, फखर जमान, कामरान गुलाम, उस्मान खान, मोहम्मद रिजवान (कप्तान और विकेटकीपर), आघा सलमान, खुशदिल शाह, शाहिन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद और नसीम शाह.

न्यूजीलैंड:

डेवोन कॉनवे, रचिन रविंद्र, केन विलियमसन, डेरिल मिचेल, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, जैकब डफी और मैट हेनरी

আরো ताजा खबर

‘ईशान किशन को नंबर 3 पर करना होगा इंतजार, कोहली की जगह अटूट’ इंग्लैंड दौरे के लिए मोहम्मद कैफ ने चुना भारतीय लाइनअप

IND vs AFG, 2nd ODI (image via getty) भारतीय टीम अगले महीने इंग्लैंड दौरे पर पांच टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलने वाली है। इस दौरे से पहले...

हार्दिक पांड्या इंग्लैंड दौरे से बाहर, विराट कोहली को फिटनेस क्लीयरेंस लेने को कहा गया: रिपोर्ट्स 

ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या जुलाई 2026 में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली भारत की व्हाइट-बॉल सीरीज से बाहर हो गए हैं। दूसरी ओर, पूर्व कप्तान...

ENG vs IND 2026: विराट कोहली के फिटनेस टेस्ट के बाद होगा वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन, हार्दिक लगभग बाहर

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के इंग्लैंड दौरे से बाहर होने की खबरें सामने आ रही हैं। वहीं अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली को...

IPL 2027 में अक्षर पटेल को बतौर कप्तान रिप्लेस कर सकते हैं केएल राहुल: रिपोर्ट्स 

Axar Patel and KL Rahul (Image Credit- Twitter X) ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आईपीएल 2027 में दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी में केएल राहुल (KL Rahul) बतौर कप्तान खेलते हुए...