Skip to main content

ताजा खबर

PAK vs ENG, 2nd Test: Day 1: टेस्ट डेब्यू पर कामरान गुलाम ने ठोका शतक, दिन के अंत तक पाकिस्तान का स्कोर 250+ पार

PAK vs ENG, 2nd Test: Day 1: टेस्ट डेब्यू पर कामरान गुलाम ने ठोका शतक, दिन के अंत तक पाकिस्तान का स्कोर 250+ पार

Pakistan Cricket Team (Photo Source: Getty Images)

PAK vs ENG, 2nd Test: Day 1 Highlights: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 15 अक्टूबर से मुल्तान में खेला जा रहा है। पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पहले दिन के अंत तक पाकिस्तान ने 5 विकेट के नुकसान पर 259 रन बना लिए हैं। मोहम्मद रिजवान (37*) और सलमान अली आगा (5*) नाबाद क्रीज पर मौजूद हैं।

PAK vs ENG: 19 के स्कोर पर पाकिस्तान ने गंवाए दो विकेट

दूसरे टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला पाकिस्तान पर भारी पड़ गया। टीम को 8वें ओवर में पहला झटका लगा। अब्दुल्ला शफीक (7) जैक लीच के खिलाफ विकेट गंवा बैठे। इसके बाद जैक लीच ने शान मसूद पर भी शिकंजा कसा। शान मसूद मिड-विकेट की ओर शॉट खेल बैठे जहां जैक क्रॉली ने डाइव लगाते हुए एक अच्छा कैच पकड़ा। पाकिस्तान के कप्तान 7 गेंदों में मात्र 3 रन बना पाए और 19 रन के स्कोर पर पाकिस्तान को दूसरा झटका लगा।

यहाँ देखे:- Cricket Highlights of 15 October 2024: आज के दिन की टॉप न्यूज, सोशल ट्रेंड, मैच में बने आंकड़े और रिकॉर्ड्स

सईम अयूब और कामरान गुलाम के बीच हुई शतकीय साझेदारी

पहली पारी की शुरुआत में ही जल्दी दो विकेट गंवाने के बाद सैम अयूब और कामरान गुलाम ने चार्ज संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए 149 रनों की साझेदारी हुई। सैम अयूब 56वें ओवर में मैट पॉट्स के खिलाफ आउट हुए। अयूब सीधे शॉर्ट मिड-विकेट पर तैनात बेन स्टोक्स की तरफ शॉट खेल बैठे और इंग्लिश कप्तान ने आसान सा कैच पकड़ लिया। सैम अयूब ने 160 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 77 रनों की पारी खेली।

PAK vs ENG: जो रूट के खिलाफ चौका लगाकर कामरान गुलाम ने पूरा किया शतक

कामरान गुलाम को बाबर आजम की जगह टीम में जगह मिली और उन्होंने मौके का पूरा फायदा उठाया। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करते हुए उन्होंने 192 गेंदों में मेडन शतक जड़ा। उन्होंने 74वें ओवर की आखिरी गेंद पर जो रूट के खिलाफ चौका लगाया और शानदार अंदाज में शतक पूरा किया। बता दें, 64वें ओवर के दौरान जैक लीच की गेंद पर बेन डकेट ने मिड-ऑन पर कामरान गुलाम का कैच ड्रॉप किया था।

कामरान गुलाम को शोएब बशीर ने बोल्ड कर अपनी टीम को पांचवीं और बड़ी सफलता दिलाई। कामरान ने 224 गेंदों में 11 चौके और एक छक्के की मदद से 118 रनों की अच्छी पारी खेली।

আরো ताजा खबर

38 साल के हुए किंग, जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं बर्थडे बाॅय विराट कोहली?

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) Virat Kohli Networth: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) आज 5 नवंबर 2026 को अपना 38वां जन्मदिन...

5 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND 2026, 1st ODI: भारत ने 5 विकेट से जीता पहला वनडे, विराट कोहली ने खेली 74 रनों की पारी...

WPL 2027: 5वें सीजन के शेड्यूल की हुई घोषणा, 14 जनवरी से शुरू होंगे मैच, मुंबई-वडोदरा में खेला जाएगा टूर्नामेंट

WPL 2027 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2027 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। टूर्नामेंट का पांचवां सीजन 14...

बड़ी खबर! मार्को यान्सेन को पछाड़कर नंबर आईसीसी टेस्ट बाॅलर बने मिचेल स्टार्क

Mitchell Starc (Image Credit- Twitter X) ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के अनुभवी गेंदबाज मिचेल स्टार्क एक बार फिर से नंबर वन टेस्ट बाॅलर बन गए हैं। स्टार्क को जारी ताजा आईसीसी...