Skip to main content

ताजा खबर

PAK vs ENG, 1st Test: Day 3: जो रूट और हैरी ब्रूक ने ठोका शतक, दिन के अंत तक इंग्लैंड का स्कोर 492/3

PAK vs ENG 1st Test Day 3 जो रूट और हैरी ब्रूक ने ठोका शतक दिन के अंत तक इंग्लैंड का स्कोर 4923

PAK vs ENG, Joe Root & Harry Brook (Photo Source: Getty Images)

PAK vs ENG, 1st Test: Day 3 Highlights: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 7 अक्टूबर से मुल्तान में खेला जा रहा है। मेजबान टीम ने पहली पारी में 556 रन बनाए हैं, अब्दुल्ला शफीक (102), शान मसूद (151), सलमान अली आगा (104*) और सऊद शकील (82) ने शानदार पारी खेली। दूसरे दिन के अंत तक इंग्लैंड ने एक विकेट के नुकसान पर 96 रन बना लिए थे।

तीसरे दिन इंग्लैंड के लिए हैरी ब्रूक और जो रूट ने शतक ठोका। टीम ने दिन के अंत तक 3 विकेट के नुकसान पर 492 रन बना लिए हैं। हैरी ब्रूक (141*) और जो रूट (176*) नाबाद क्रीज पर मौजूद हैं, टीम अब पाकिस्तान से 64 रन पीछे हैं। आइए आपको तीसरे दिन के खेल का सारा हाइलाइट्स बताते हैं-

यह भी पढ़े:- ‘वो सचिन तेंदुलकर के रिकाॅर्ड को पीछे छोड़ सकता है’ खुद के टेस्ट रिकाॅर्ड को तोड़ने पर जो रूट को लेकर एलिस्टर कुक

PAK vs ENG: तीसरे दिन की शुरुआत में ही जैक क्रॉली ने गंवाया विकेट

खेल के दूसरे दिन के अंत तक जैक क्रॉली (64*) और जो रूट (32*) नाबाद क्रीज पर मौजूद थे। तीसरे दिन की शुरुआत में ही शाहीन अफरीदी ने जैक क्रॉली को आउट कर पाकिस्तान को बड़ी सफलता दिलाई। जैक क्रॉली ने मिड-विकेट की ओर से शॉट लगाया था, जहां तैनात आमिर जमाल ने कमाल का कैच पकड़ा। क्रॉली ने 85 गेंदों में 13 चौकों की मदद से 78 रनों की पारी खेली। जैक क्रॉली और जो रूट के बीच दूसरे विकेट के लिए 109 रनों की साझेदारी हुई।

71वां रन बनाते ही जो रूट ने रचा इतिहास

पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में 71वां रन बनाते ही जो रूट ने इतिहास रच दिया। वह पूर्व खिलाड़ी एलिस्टर कुक को पीछे छोड़ते हुए इंग्लैंड के लिए टेस्ट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। साथ ही रूट टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में पांचवें स्थान पर आ गए हैं, सचिन तेंदुलकर, रिकी पोंटिंग, जैक्स कैलिस, राहुल द्रविड़ उनसे आगे हैं।

PAK vs ENG: बेन डकेट ने बनाए 84 रन

बेन डकेट ने शानदार खेल दिखाते हुए जो रूट के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 136 रनों की साझेदारी निभाई। डकेट को आमिर जमाल ने 50वें ओवर की चौथी गेंद पर LBW आउट किया। उन्होंने 75 गेंदों में 11 चोकों की मदद से 84 रनों की पारी खेली।

जो रूट ने 167 गेंदों में ठोका करियर का 35वां टेस्ट शतक

जो रूट ने अबरार अहमद द्वारा डाले गए 63वें ओवर की दूसरी गेंद पर सिंगल लेकर 167 गेंदों में शतक पूरा किया। यह रूट के टेस्ट करियर का 35वां शतक है, वह 2024 में कामिंदु मेंडिस के साथ संयुक्त रूप से टेस्ट में सर्वाधिक (5) शतक लगाने वाले बल्लेबाज है।

हैरी ब्रूक ने पाकिस्तान में जड़ा चौथा टेस्ट शतक

पाकिस्तान के खिलाफ शानदार खेल दिखाते हुए हैरी ब्रूक ने 118 गेंदों में शतक जड़ा। यह उनके टेस्ट करियर का छठा शतक है और पाकिस्तान के खिलाफ पिछली 6 टेस्ट पारियों में चौथा शतक है। ब्रूक ने पाकिस्तान में सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने के मामले में भारत के मोहिंदर अमरनाथ और श्रीलंका के अरविंद डी सिल्वा की बराबरी कर ली है।

আরো ताजा खबर

CSK प्लेयर रिटेंशन से पहले मुंबई में एमएस धोनी से मुलाकात करेंगे नए हेड कोच जहीर खान

CSK Coach Zaheer Khan Set to Consult MS Dhoni Ahead of IPL Retention Cut-Off (image via X) चेन्नई सुपर किंग्स के नए हेड कोच जहीर खान, मुंबई में एमएस धोनी...

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे T20 में अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय 

Arshdeep Singh (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में जारी तीसरे टी20आई मैच में...

WPL Auction: रिलीज करने का फैसला न बन जाए भूल! इन 5 खिलाड़ियों को छोड़ पछताएंगी टीमें

5 Released Players Franchises Might Regret Letting Go Ahead of WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) डब्ल्यूपीएल 2026 के ऑक्शन से पहले, विमेंस प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजियों ने खिलाड़ियों...

NZ vs IND 2026: तीसरे T20 मैच में क्यों नहीं खेल रहे हैं ईशान किशन? यहां जानें वजह 

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X) वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच खेला जा रहा है।...