Skip to main content

ताजा खबर

PAK vs ENG, 1st Test: जो रूट और हैरी ब्रूक ने रचा इतिहास, 454 रनों की साझेदारी निभाकर बनाए कई बड़े रिकॉर्ड्स

PAK vs ENG 1st Test जो रूट और हैरी ब्रूक ने रचा इतिहास 454 रनों की साझेदारी निभाकर बनाए कई बड़े रिकॉर्ड्स

Joe Root & Harry Brook (Photo Source: Getty Images)

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच मुल्तान में खेला जा रहा है। इंग्लैंड की टीम ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी 823/7 पर घोषित की। यह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास का चौथा 800+ टोटल है। जो रूट ने 375 गेंदों में 17 चौकों की मदद से 262 रनों की पारी खेली। यह टेस्ट क्रिकेट में रूट का छठा दोहरा शतक है।

वहीं, हैरी ब्रूक ने 322 गेंदों में 29 चौके और 3 छक्कों की मदद से 317 रन बनाए। हैरी ब्रूक टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज (310 गेंद) तिहरा शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। जो रूट और ब्रूक के बीच चौथे विकेट के लिए 454 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी हुई। टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड की ओर से यह अब तक की सबसे बड़ी साझेदारी है। साथ ही, यह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास की चौथी सबसे बड़ी साझेदारी है।

पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में किसी टीम द्वारा बनाई गई सबसे बड़ी साझेदारी

जो रूट और हैरी ब्रूक की रिकॉर्ड तोड़ साझेदारी ने पाकिस्तान के खिलाफ पिछली सबसे बड़ी साझेदारी को भी पीछे छोड़ दिया है। दोनों के बीच हुई 454 रनों की पॉर्टनरशिप पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट में किसी भी टीम द्वारा बनाई गई सबसे बड़ी साझेदारी बन चुकी है। पिछला रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के दिग्गज कॉनराड हंड और गैरी सोबर्स के नाम था, उन्होंने 1958 में किंग्स्टन में 446 रनों की साझेदारी निभाई थी।

यहाँ देखे:- टेस्ट इतिहास में सबसे तेज तिहरा शतक लगाने वाले टाॅप-3 बल्लेबाज, लिस्ट में टाॅप पर है ये भारतीय

जो रूट और हैरी ब्रूक की पॉर्टनरशिप ने बनाए ये रिकॉर्ड्स-

इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी साझेदारी

454- जो रूट और हैरी ब्रूक बनाम पाकिस्तान, मुल्तान, 2024
411- पीटर मे और कॉलिन काउड्रे, बनाम वेस्टइंडीज, 1957
399- बेन स्टोक्स और जॉनी बेयरस्टो बनाम साउथ अफ्रीका, 2016
382- मॉरिस लेलैंड और लियोनार्ड हटन बनाम ऑस्ट्रेलिया, 1983

टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी साझेदारी

624 – महेला जयवर्धने और कुमार संगकारा बनाम दक्षिण अफ्रीका, कोलंबो (एसएससी), 2006
576 – सनथ जयसूर्या और रोशन महानामा बनाम भारत, कोलंबो (आरपीएस), 1997
467 – मार्टिन क्रो और एंड्रयू जोन्स बनाम श्रीलंका, वेलिंगटन, 1991
454 – जो रूट और हैरी ब्रूक बनाम पाकिस्तान, मुल्तान, 2024
451 – डॉन ब्रैडमैन और बिल पोंसफोर्ड बनाम इंग्लैंड, द ओवल, 1934
451 – जावेद मियांदाद और मुदस्सर नज़र बनाम भारत, हैदराबाद (सिंध), 1983

पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी साझेदारी

454- जो रूट और हैरी ब्रूक (इंग्लैंड) बनाम पाकिस्तान, मुल्तान, 2024
445- कॉनराड हंटे और गैरी सोबर्स (वेस्टइंडीज) बनाम पाकिस्तान, किंग्स्टन, 1958
437- महेला जयवर्धने और टी समरविक्रमा (श्रीलंका), बनाम पाकिस्तान, कराची, 2009
410- राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग (भारत), लाहौर, 2006

एक ही टेस्ट पारी में 250 रन पार करने वाले दो बल्लेबाज

कॉनराड हंट और गैरी सोबर्स बनाम पाकिस्तान, किंग्स्टन, 1958
कुमार संगकारा और महेला जयवर्धने बनाम दक्षिण अफ्रीका, कोलंबो (एसएससी), 2006
हैरी ब्रूक और जो रूट बनाम पाकिस्तान, मुल्तान, 2024

আরো ताजा खबर

CSK प्लेयर रिटेंशन से पहले मुंबई में एमएस धोनी से मुलाकात करेंगे नए हेड कोच जहीर खान

CSK Coach Zaheer Khan Set to Consult MS Dhoni Ahead of IPL Retention Cut-Off (image via X) चेन्नई सुपर किंग्स के नए हेड कोच जहीर खान, मुंबई में एमएस धोनी...

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे T20 में अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय 

Arshdeep Singh (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में जारी तीसरे टी20आई मैच में...

WPL Auction: रिलीज करने का फैसला न बन जाए भूल! इन 5 खिलाड़ियों को छोड़ पछताएंगी टीमें

5 Released Players Franchises Might Regret Letting Go Ahead of WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) डब्ल्यूपीएल 2026 के ऑक्शन से पहले, विमेंस प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजियों ने खिलाड़ियों...

NZ vs IND 2026: तीसरे T20 मैच में क्यों नहीं खेल रहे हैं ईशान किशन? यहां जानें वजह 

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X) वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच खेला जा रहा है।...