Skip to main content

ताजा खबर

PAK vs ENG: मुल्तान में जमकर बोला बेन डकेट का बल्ला, मेजबान के गेंदबाजों की लगाई जमकर क्लास

PAK vs ENG: मुल्तान में जमकर बोला बेन डकेट का बल्ला, मेजबान के गेंदबाजों की लगाई जमकर क्लास

Ben Duckett (Pic Source-X)

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट की शुरुआत मुल्तान के मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में हो चुकी है। खेल के दूसरे दिन इंग्लैंड की ओर से बेहतरीन बल्लेबाज बेन डकेट ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण शतकीय पारी खेली।

बता दें कि, दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 366 रन बनाए। टीम की ओर से अपने टेस्ट डेब्यू में कामरान गुलाम ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 118 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। कामरान गुलाम की शतकीय पारी की वजह से पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में काफी अच्छा स्कोर खड़ा किया।

कामरान गुलाम के अलावा सैम अयूब ने सात चौकों की मदद से 77 रन बनाए जबकि मोहम्मद रिजवान ने 41 रनों का योगदान दिया। आमेर जमाल ने 37 रन बनाए जबकि सलमान आगा ने 31 रनों की पारी खेली। जवाब में बेन डकेट के शतक की वजह से इंग्लैंड ने भी मैच में वापसी कर ली है। बेन डकेट ने पाकिस्तान के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ तगड़ा प्रहार किया।

यह बेन डकेट का अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में चौथा शतक है। बेन डकेट के अलावा इंग्लैंड की ओर से ओली पोप ने 29 रनों की पारी खेली जबकि जो रूट ने 34 रनों का योगदान दिया। Zak Crawley एक बार फिर बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और 27 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए।

तीन मैच की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड 1-0 से आगे है

बता दें कि, तीन मैच की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड इस समय 1-0 से आगे है। पहले टेस्ट मैच में बेन स्टोक्स की अनुपलब्धता में इंग्लैंड ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को एक पारी और 47 रनों से हराया था।

अब इस दूसरे टेस्ट में भी इंग्लैंड टीम शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज जरूर करना चाहेंगी। इंग्लैंड के पास अभी भी ऐसे कई बल्लेबाज हैं जो अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण पारी खेल सकते हैं।

আরো ताजा खबर

IND vs AFG 2026: “उनके बारे में कोई चर्चा नहीं हुई” – मोहम्मद शमी के सिलेक्शन पर अजीत अगरकर का बेबाक बयान

Ajit Agarkar’s blunt remark on Mohammed Shami during squad announcement for IND vs AFG series (image via getty) बीसीसीआई ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी टेस्ट और वनडे सीरीज...

RR vs LSG: टॉस जीतकर RR ने पहले बॉलिंग चुनी, RR ने किए 3 बदलाव; देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI

IPL 2026, RR vs LSG: RR opted to bowl first (image via JioHotstar) आईपीएल 2026 के 64वें मैच में, जो राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा...

IND vs AFG 2026: रवींद्र जडेजा को दोनों स्क्वाड से क्यों किया गया बाहर? अजीत अगरकर ने दिया बड़ा अपडेट!

IND vs AFG: Ravindra Jadeja (image via getty) मंगलवार (19 मई) को गुवाहाटी में हुई भारत की चयन समिति की बैठक में, अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट और...

IPL 2026, RR vs LSG: राजस्थान राॅयल्स के खिलाफ क्यों नहीं खेल रहे हैं एडेन मार्करम? यहां जानें 

Aiden Markram (Image Credit- Twitter X) राजस्थान राॅयल्स ने जारी आईपीएल 2026 के मैच नंबर 64 में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है।...