Skip to main content

ताजा खबर

PAK vs ENG: ‘भारत ने कोहली को उनके कठिन समय के दौरान बेंच नहीं किया’ बाबर आजम को लेकर फखर जमान

PAK vs ENG: ‘भारत ने कोहली को उनके कठिन समय के दौरान बेंच नहीं किया’ बाबर आजम को लेकर फखर जमान

Babar Azam (Image Credit- Twitter X)

हाल में ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इंग्लैंड के खिलाफ बचे हुए दो टेस्ट मैचों के लिए टीम को घोषणा की है। लेकिन मैनेजमेंट ने इस टीम से अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम सहित कुछ खिलाड़ियों को बाहर करने का फैसला किया है। पीसीबी के इस फैसले को कई क्रिकेट फैंस सही, तो कुछ फैंस गलत मान रहे हैं।

दूसरी ओर, अब इस बात को लेकर पाकिस्तानी सलामी बल्लेबाज फखर जमान ने बड़ा बयान दिया है। जमान ने अपनी बात को मजबूती देने के लिए कहा है कि भारत ने विराट कोहली को कठिन दौर में कभी भी बेंच पर नहीं बिठाया।

फखर जमान ने किया विराट कोहली का समर्थन

बता दें कि बाबर आजम के इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बचे हुए दो मैचों से बाहर होने के बाद, फखर जमान ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में जमान ने कहा-

बाबर आजम को बाहर करने के बारे में सुझाव सुनना चिंताजनक है। भारत ने 2020 और 2023 के बीच अपने कठिन दौर के दौरान विराट कोहली को बेंच पर नहीं रखा, जब उनका औसत क्रमशः 19.33, 28.21 और 26.50 था।

अगर हम अपने प्रमुख बल्लेबाज को, जो पाकिस्तान का अब तक का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी है, दरकिनार करने पर विचार कर रहे हैं, तो इससे पूरी टीम में गहरा नकारात्मक संदेश जा सकता है। पैनिक बटन दबाने से बचने का अभी भी समय है। हमें अपने प्रमुख खिलाड़ियों को कमजोर करने के बजाय, उनको बचाने पर ध्यान देना चाहिए।

दूसरे और तीसरे टेस्ट मैच के लिए पाकिस्तानी टीम

शान मसूद (कप्तान), सऊद शकील (उप-कप्तान), आमिर जमाल, अब्दुल्ला शफीक, हसीबुल्लाह (विकेटकीपर), कामरान गुलाम, मेहरान मुमताज, मीर हमजा, मोहम्मद अली, मोहम्मद हुरैरा, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), नोमान अली, सैम अयूब, साजिद खान, सलमान अली आगा और जाहिद महमूद।

तो वहीं आपको जारी टेस्ट सीरीज के बारे में जानकारी दें, तो मेजबान टीम को इंग्लैंड ने पारी और 47 रनों के बड़े अंतर से हराया था। सीरीज का दूसरा मैच 15 अक्टूबर से मुल्तान में खेला जाएगा। देखने लायक बात होगी कि इस मैच में पाक टीम कैसा प्रदर्शन करने वाली है?

আরো ताजा खबर

दिनेश कार्तिक ने बताए बेहतरीन विकेटकीपिंग के राज, इंग्लैंड-न्यूजीलैंड टेस्ट के बीच दिया खास ज्ञान

Dinesh Karthik (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक भले ही क्रिकेट से संन्यास ले चुके हों, लेकिन खेल के प्रति उनका जुनून आज भी बरकरार...

ऋषभ पंत के लिए कुलदीप यादव को छोड़ना बड़ी भूल होगी: मोहम्मद कैफ

Kuldeep Yadav (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 से पहले ऋषभ पंत और कुलदीप यादव के संभावित ट्रेड को लेकर चर्चाएं तेज हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लखनऊ सुपर जायंट्स...

IND vs AFG: प्रसिद्ध कृष्णा और रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, 13 साल बाद ऐसा करने वाली पहली जोड़ी बनी

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए वनडे मुकाबले में एक ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसने उन्हें भारतीय क्रिकेट...

20 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. Tri-Nation A Series: क्या फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को टारगेट करेगी श्रीलंका, फाइनल से पहले लंकाई कप्तान का बड़ा बयान भारत ए...