Skip to main content

ताजा खबर

PAK vs BAN: मोहम्मद रिजवान नहीं थे तैयार, फिर शाकिब अल हसन ने की ऐसी हरकत जिसको देख फील्ड अंपायर भी रह गए दंग

PAK vs BAN (Pic Source-X)

इस समय पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मुकाबला रावलपिंडी के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले टेस्ट के खेल का पांचवा दिन शुरू हो चुका है और पाकिस्तान टीम इस समय काफी खराब स्थिति में है।

हालांकि मैच के दौरान बांग्लादेश के अनुभवी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन, मोहम्मद रिजवान से काफी निराश लगे और उन्होंने गुस्से में गेंद फेंक दी। यह सब देखने को मिला पाकिस्तान की दूसरी पारी के 33वें ओवर में। शाकिब अल हसन गेंद फेंकने जा रहे थे लेकिन मोहम्मद रिजवान तैयार नहीं थे। शाकिब ने भी बिल्कुल अंत समय में यह देखा कि रिजवान तैयार नहीं है। इसके बाद अनुभवी ऑलराउंडर रुके और उन्होंने गुस्से में गेंद विकेटकीपर लिटन दास की ओर फेंकी।

फील्ड अंपायर Richard Kettleborough भी शाकिब की इस हरकत से खुश नहीं दिखे और उन्होंने मुड़कर बांग्लादेशी खिलाड़ी को घूर कर देखा। इसके बाद रिचर्ड और बांग्लादेश टीम के कप्तान नजमुल हसन शांतो के बीच कुछ बात हुई। हालांकि कुछ ही सेकंड बाद शाकिब अल हसन ने अपने ओवर की अगली गेंद फेंकी जिस पर मोहम्मद रिजवान ने एक रन लिया।

यह रही वीडियो:

Shakib 😭😭🤣🤣 #PakistanCricket #PAKvBAN #ShakibAlHasan pic.twitter.com/sgBE5kRqYm

— Jack (@jackyu_17) August 25, 2024

मैच की बात की जाए तो पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी को 6 विकेट पर 448 रन पर घोषित कर दिया। जवाब में बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 565 रन बनाए। टीम की ओर से बेहतरीन बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने 191 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। मुशफिकुर रहीम के अलावा शदमन इस्लाम ने 93 रन बनाए जबकि मेहदी हसन मीराज ने 77 रनों का योगदान दिया। लिटन दास ने 56 रन बनाए।

पाकिस्तान ने अपनी दूसरी पारी में अभी तक काफी खराब बल्लेबाजी की है और उन्होंने पांचवे दिन के लंच ब्रेक तक 108 रन पर छह विकेट खो दिए हैं। वो अभी भी 9 रन पीछे हैं। पाकिस्तान को अगर यह मैच जीतना है तो उन्हें जल्द से जल्द इस मैच में वापसी करनी होगी और इसके लिए उन्हें महत्वपूर्ण साझेदारी करने की बेहद जरूरत है।

আরো ताजा खबर

Duleep Trophy 2026: ईशान किशन को मिली ईस्ट जोन टीम की कमान, सूर्यवंशी को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी 

Ishan Kishan and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी को, आगामी दलीप ट्राॅफी (Duleep Trophy) 2026...

‘मुझे लगता है वह वहां बेस्ट करेंगे’ श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत को लेकर डिविलियर्स ने की बड़ी भविष्यवाणी 

Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने हाल में ही स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर एक बड़ा बयान...

29 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “वह तो पक्का खेलेंगे” – आर अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11 का लगाया अनुमान, इस नए खिलाड़ी को...

ICC ODI रैंकिंग में शुभमन गिल की बादशाहत; डेरिल मिचेल को पछाड़ 6 महीने बाद दोबारा हासिल किया नंबर-1 स्थान

Shubman Gill Reclaims Top Spot in ICC ODI Rankings (image via getty) भारतीय क्रिकेट कप्तान शुभमन गिल ने छह महीने के अंतराल के बाद आईसीसी पुरुष वनडे बैटिंग रैंकिंग में...