Skip to main content

ताजा खबर

PAK vs BAN: बांग्लादेश के खिलाड़ियों की इस शिकायत पर उड़ रहा है पाकिस्तान का मजाक, क्या है असली वजह?

PAK vs BAN: बांग्लादेश के खिलाड़ियों की इस शिकायत पर उड़ रहा है पाकिस्तान का मजाक, क्या है असली वजह?

Pakistan vs Bangladesh (Image Credit- Twitter X)

बांग्लादेश टीम ने पाकिस्तान में इंटरनेट स्पीड धीमी होने की शिकायत की: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 21 अगस्त से खेली जाएगी। इस सीरीज के लिए बांग्लादेश की टीम कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान पहुंच चुकी है।

फिलहाल दोनों टीमें प्रैक्टिस कर रही हैं और इसी बीच बांग्लादेश टीम ने शिकायत की है कि पाकिस्तान में इंटरनेट स्पीड धीमी है। यह शिकायत सुनते ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का काफी मजाक उड़ाया जा रहा है।

बांग्लादेशी खिलाड़ी धीमी इंटरनेट स्पीड के कारण हैं परेशान 

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान में इंटरनेट धीमा होने के कारण बांग्लादेशी खिलाड़ी अपने परिवार से ठीक से बातचीत नहीं कर पा रहे हैं। इसलिए उन्होंने शिकायत की है।

पाकिस्तानी न्यूज चैनल जियो न्यूज के एक पत्रकार ने भी दावा किया है कि बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने अपने टीम प्रबंधन से शिकायत की है कि पाकिस्तान में धीमी इंटरनेट स्पीड के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बांग्लादेशी खिलाड़ियों को घर वालों की चिंता सता रही 

शेख हसीना के बांग्लादेश से भाग जाने के बाद से देश में काफी हिंसा हुई है। इसलिए बांग्लादेश के खिलाड़ियों को अपने परिवार की चिंता सता रही है। चूंकि पाकिस्तान में इंटरनेट की स्पीड धीमी है इसलिए वे ठीक से वीडियो कॉल भी नहीं कर पा रहे हैं।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड सिर्फ इंटरनेट नहीं बल्कि बिना फैंस के टेस्ट मैच के आयोजन के लिए भी फैंस के निशाने पर है। दरअसल, दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट रावलपिंडी में होगा, जबकि दूसरा टेस्ट कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला जाना है।

लेकिन पीसीबी ने फरमान जारी किया है कि यह मैच खाली स्टेडियम में खेला जाएगा और फैंस को आने की अनुमति नहीं दी जा रही है। इसके पीछे का कारण पीसीबी ने यह बताया है कि 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के मद्देनजर वेन्यू को बेहतर बनाने के लिए नवीनीकरण का कार्य चल रहा है। ऐसे में कुछ पूर्व खिलाड़ी भी इस फैसले का मजाक बना रहे हैं।

আরো ताजा खबर

IPL 2026 से पहले पंजाब किंग्स ने लॉन्च की नई जर्सी, डिजाइन में जोड़ा गया नीले रंग का नया टच

Punjab Kings Shreyas Iyer (Image credit Twitter – X) पंजाब किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले अपनी नई जर्सी लॉन्च कर दी है। पिछले सीजन में टीम का...

द हंड्रेड ऑक्शन में बड़ा उलटफेर, हारिस रऊफ और शादाब खान पहले राउंड में रहे अनसोल्ड

Haris Rauf (Image credit Twitter – X) दा हंड्रेड  के पहले मेन्स ऑक्शन में एक बड़ा चौंकाने वाला नतीजा देखने को मिला। अनुभवी तेज गेंदबाज हारिस रऊफ़ पहले राउंड में बिना...

विराट कोहली लगातार दूसरी बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने के लिए पहले से कहीं ज्यादा बेताब होंगे: इरफान पठान

Irfan pathan and virat kohli (Image Credit- Twitter X) टी20 वर्ल्ड कप के समाप्त होने के बाद, अब क्रिकेट फैंस आईपीएल 2026 का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे...

BCCI सिलेक्टर्स के ‘टाइम टू मूव ऑन’ कहने पर सचिन तेंदुलकर का हैरान करने वाले रिएक्शन!

Sachin Tendulkar (image via getty) सचिन तेंदुलकर, जिन्हें “क्रिकेट का भगवान” कहा जाता है, के लिए 2012 में सबसे मुश्किल समय तब आया जब बीसीसीआई के सिलेक्टर्स ने इशारा किया...