Skip to main content

ताजा खबर

OTD in 2003: आज के ही दिन द्रविड़ और लक्ष्मण ने एडिलेड में रिकाॅर्ड साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ा था

Rahul Dravid and VVS Laxman (Image Credit- Twitter X)

टेस्ट क्रिकेट खेल का सबसे पुराना फाॅर्मेट है, जिसमें हर कोई खिलाड़ी अपनी टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करना चाहता है। तो वहीं कुछ ऐसा ही प्रदर्शन आज के ही दिन साल 2003 में पूर्व भारतीय खिलाड़ी राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण ने एडिलेड टेस्ट मैच में कर दिखाया था। दोनों ने इस मुकाबले में कोलकाता के ईडन गार्डन की तरह ही 303 रनों की रिकाॅर्ड साझेदारी कर दी थी।

उस साल भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे का पहला मैच ड्राॅ होने के बाद, दोनों टीमों एडिलेड ओवल में आमने-सामने थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में रिकी पाॅन्टिंग की 242 रनों की शानदार पारी के दम पर 127 ओवर बल्लेबाजी करने के बाद 556 रन बनाए थे।

इसके बाद भारतीय टीम पर इस बड़े स्कोर का दबाव था, और यह उसकी बल्लेबाजी में भी साफ झलकता हुआ नजर आया। बता दें कि इस मैच में भारतीय टीम पहली पारी में 85 रनों पर 4 विकेट गंवा चुकी थी। वीरेंद्र सहवाग, सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली जैसे खिलाड़ी पवेलियन लौट चुके थे।

लेकिन इसके बाद नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरे राहुल द्रविड़ और नंबर 6 पर बल्लेबाजी करने उतरे वीवीएस लक्ष्मण, कुछ और ही सोचकर आए थे। दोनों ने शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए पांचवें विकेट के लिए रिकाॅर्ड 303 रनों की साझेदारी कर दी थी, जो इस विकेट के लिए ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट क्रिकेट में की गई साझेदारियों में सबसे बड़ी थी।

द्रविड़ ने मैच में 233 तो लक्ष्मण ने 148 रनों की शानदार पारी खेली थी। दोनों की इस क्लास बल्लेबाजी के चलते भारतीय टीम ने पहली पारी में 161.5 ओवर बाद 523 रन बनाए थे।

भारत ने 4 विकेट से जीता था मैच

इसके बाद भारतीय टीम ने दूसरी पारी में अजीत अगरकर की अगुवाई में शानदार गेंदबाजी की। अगरकर ने मैच में की दूसरी पारी में 6 विकेट हासिल कर, ऑस्ट्रेलिया को 196 रनों पर समेटने में मदद की। इसके बाद भारतीय टीम ने चौथी पारी में मिले 230 रनों के टारगेट को 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। दूसरी पारी में द्रविड़ ने 72 रनों की मैच विनिंग पारी खेली थी।

আরো ताजा खबर

‘द हंड्रेड’ में खेलने के लिए फातिमा सना ने छोड़ी श्रीलंका सीरीज, बर्मिंघम फीनिक्स से जुड़ेंगी पाकिस्तानी कप्तान

fatima sana (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की कप्तान फातिमा सना श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का हिस्सा नहीं होंगी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड...

ZIM vs IND: जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय T20I टीम में वापसी के हकदार थे ये 3 खिलाड़ी

ZIM vs IND: India’s T20I Squad (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम...

CSK के लिए एमएस धोनी की 3 सबसे यादगार और मैच जिताऊ पारियां

MS Dhoni (Image credit Twitter – X) महेंद्र सिंह धोनी को आईपीएल इतिहास के सबसे महान खिलाड़ियों में गिना जाता है। उनकी कप्तानी ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को पांच...

7 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. क्रिकेट जगत में शोक की लहर! इस तेज गेंदबाज के निधन से पसरा मातम अफगानिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शापूर जादरान का...