Skip to main content

ताजा खबर

OTD 2019: आज के ही दिन भारत ने विराट की कप्तानी में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में सबसे बड़ी जीत हासिल की थी

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)

टीम इंडिया ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज कराते हुए, आज के ही दिन साल 2019 में अपने टेस्ट क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी जीत साउथ अफ्रीका के खिलाफ हासिल की थी। गौरतलब है कि साउथ अफ्रीका के उस दौरे का दूसरा मैच MCA स्टेडियम, पुणे (10-14 अक्टूबर) में खेला जा रहा है। इस मैच में भारत ने मेहमान टीम को पारी और 137 रनों के अंतर से हराया था।

मैच की बात करें तो भारत ने टाॅस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ओपनिंग करते हुए रोहित 14 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए, लेकिन मयंक अग्रवाल ने 108 रनों की शानदार पारी खेली, तो चेतेश्वर पुजारा ने 58 रनों का योगदान दिया।

तो वहीं टाॅप ऑर्डर की शानदार शुरुआत के बाद कप्तान विराट कोहली ने भारत की जीत के ताबूत में कील ठोकते हुए, अपने टेस्ट क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी पारी खेली थी। मैच में कोहली ने विराट अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 236 गेंदों में 254* रनों की शानदार पारी खेली। इसके बाद अजिंक्य रहाणे के 59 और रविंद्र जडेजा के 91 रनों की पारी के दम पर, भारत ने पहली पारी को 5 विकेट के नुकसान पर 601 रनों पर घोषित किया।

भारतीय गेंदबाजी के सामने ढह गई थी अफ्रीकी बल्लेबाजी

इसके बाद जब साउथ अफ्रीका पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी, तो दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर सलामी बल्लेबाज एडेन मार्करम बिना खाता खोले उमेश यादव के खिलाफ LBW आउट हो गए। तो डीन एल्गर भी सिर्फ 6 रन बना पाए। हालांकि, कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 64 और केशव महाराज ने 72 रनों की पारी खेली। साउथ अफ्रीका की पहली पारी 105.4 ओवरों में 275 रनों पर सिमट गई।

इसके बाद, भारत ने साउथ अफ्रीका को फाॅलो ऑन के लिए कहा। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका दूसरी पारी में भारत की शानदार गेंदबाजी के सामने सिर्फ 189 रनों पर ऑलआउट हो गई, और मैच में उसे पारी व 137 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: अहमदाबाद में गेंदबाजों का कहर, गुजरात ने एकतरफा मुकाबले में हैदराबाद को 82 रनों से हराया 

Gujarat Titans (Image Credit- Twitter X) गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच जारी आईपीएल 2026 का 56वां मैच, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। बता दें गुजरात...

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पर BCCI सोर्स ने तोड़ी चुप्पी, बदलाव की अफवाहों को बताया बेबुनियाद

Iyer, Samson, Pandya (Image credit Twitter – X) भारतीय टी20 टीम की कप्तानी को लेकर पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चाएं चल रही हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया...

महिला T20 WC से पहले साउथ अफ्रीका को मिला बड़ा बूस्ट, इस दिग्गज ने रिटायरमेंट लिया वापिस

Shabnim Ismail (Image credit Twitter – X) दक्षिण अफ़्रीका महिला नेशनल क्रिकेट टीम ने आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। टीम...

IPL 2026, GT vs SRH: हैदराबाद के खिलाफ पर्पल जर्सी पहनकर क्यों खेल रही है गुजरात टाइटंस? यहां जानें वजह 

Gujarat Titans (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल के मैच नंबर 56 में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ, टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का...