Skip to main content

ताजा खबर

OTD: आज के ही दिन वनडे में 3 दोहरे शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने थे रोहित शर्मा, खेली थी विस्फोटक पारी 

Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और क्रिकेट की दुनिया में हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने आज के ही दिन साल 2017 में क्रिकेट इतिहास के बेहतरीन रिकाॅर्ड को अपने नाम किया था।

बता दें कि उस साल श्रीलंका के खिलाफ हुए एक मुकाबले में रोहित ने दोहरा शतक लगाया था। यह रोहित का वनडे करियर का तीसरा दोहरा शतक था। इसके साथ ही रोहित वनडे क्रिकेट इतिहास में 3 दोहरे शतक लगाने वाले एकमात्र खिलाड़ी बन गए थे।

रोहित की इस पारी के बारे में बताएं तो उस साल भारत दौरे पर आई श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज जारी थी। पहले मैच में महज 122 रनों पर आउट होने के बाद, मेजबान भारत को श्रीलंका के खिलाफ 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

विराट कोहली की गैर-मौजूदगी में रोहित शर्मा स्टैंड इन कप्तान की भूमिका में थे। तो वहीं मोहाली में खेले गए इस दूसरे वनडे मैच में रोहित एकदम रंग में नजर आए और श्रीलंकाई गेंदबाजों के पसीने छुड़ा दिए।

मैच के बारे में बात की जाए तो मोहाली की सपाट पिच पर श्रीलंका ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। शुरुआती परिस्थितियां गेंदबाजों के लिए अनुकूल लग रही थीं, लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ा, पिच बल्लेबाजी के लिए आसान हो गई, और इसका रोहित और टीम इंडिया ने बड़ा फायदा उठाया।

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में रोहित ने धीरे शुरुआत की और शिखर धवन (68) के साथ पहले विकेट के लिए 115 रन जोड़कर टीम इंडिया को एक मजबूत शुरुआत दी। रोहित ने अपना शतक 115 गेंदों में पूरा किया, लेकिन इसके बाद रोहित का रौद्र रूप देखने को मिला।

दाएं हाथ के इस विस्फोटक बल्लेबाज ने अगली 36 गेंदों में अपना अगला शतक पूरा किया। मुकाबले में रोहित ने 208 रनों की नाबाद पारी खेली थी। इस पारी के दौरान रोहित ने 13 चौके और 12 छक्के लगाए थे। तो वहीं भारतीय पारी के 44वें ओवर में श्रीलंकाई गेंदबाज सुरंगा लकमल के खिलाफ लगातार 4 छक्के भी लगाए थे।

আরো ताजा खबर

“फिर से एक चौंकाने वाला सिलेक्शन” – यश ठाकुर के टीम इंडिया में चुने जाने पर हनुमा विहारी का बड़ा बयान

Hanuma Vihari’s huge statement on Yash Thakur’s maiden India call-up ahead of Zimbabwe T20Is (image via X) बीसीसीआई द्वारा आगामी जिम्बाब्वे श्रृंखला के लिए भारत की 15 सदस्यीय टी20 टीम...

ENG vs IND, 3rd T20I: भारत ने टॉस जीतकर बॉलिंग का फैसला किया, प्रिंस यादव को मिला मौका; देखें टीमों की प्लेइंग XI

ENG vs IND, 3rd T20I: India opted to bowl first (image via JioHotstar) मंगलवार, 7 जुलाई को 5 मैचों की टी20आई सीरीज के तीसरे टी20आई मैच में, श्रेयस अय्यर ने...

सूर्यवंशी के लिए संजू ने दी कुर्बानी! वैभव सूर्यवंशी को लेकर सामने आई ये अनोखी ‘थ्योरी’

Sanju Samson (Image Credit- Twitter X) जिम्बाब्वे के आगामी दौरे के लिए भारत की टीम की घोषणा के बाद एक नई ‘सिलेक्शन थ्योरी’ ने क्रिकेट जगत को चौंका दिया है।...

‘द हंड्रेड’ में खेलने के लिए फातिमा सना ने छोड़ी श्रीलंका सीरीज, बर्मिंघम फीनिक्स से जुड़ेंगी पाकिस्तानी कप्तान

fatima sana (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की कप्तान फातिमा सना श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का हिस्सा नहीं होंगी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड...