Skip to main content

ताजा खबर

On This Day: आज के ही दिन विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में वेस्टइंडीज के खिलाफ इतिहास रचा था 

On This Day: आज के ही दिन विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में वेस्टइंडीज के खिलाफ इतिहास रचा था 

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)

आज के ही दिन 22 जुलाई को साल 2016 में पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने टेस्ट क्रिकेट में वेस्टइंडीज के खिलाफ इतिहास रचा था। बता दें कि इस मैच में कोहली ने 200 रनों की पारी खेली थी, और वह भारत की ओर से पहले ऐसे कप्तान बन गए थे, जिन्होंने विदेशी धरती पर कप्तानी करते हुए दोहरा शतक लगाया था।

कोहली ने यह कारनामा एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में किया था। उस टेस्ट मैच के पहले दिन कोहली 143 रन बनाकर नाबाद रहे थे, और पहले दिन टीम इंडिया ने 302 रन बनाए थे। तो वहीं कोहली ने अपने इस मूमेंटम को खेल के दूसरे दिन भी जारी रखा था।

मैच के दूसरे दिन कोहली ने लंच से पहले अपना दोहरा शतक पूरा करते हुए इतिहास रच दिया। लेकिन जैसे ही कोहली ने यह कारनामा अपने नाम किया, तो उसके बाद ही कैरेबियाई गेंदबाज शैनन गैबरियल ने उनका विकेट हासिल किया था। कोहली ने 283 गेंदों में 24 चौके की मदद से 200 रनों की पारी खेली थी, और भारत ने अपनी पहली पारी को 8 विकेट के नुकसान पर 566 रनों पर घोषित किया था।

भारत ने पारी और 93 रनों से जीता मैच

तो वहीं आपको इस मैच का हाल बताएं तो भारतीय टीम ने इस मैच में पारी और 92 रनों से जीत हासिल की थी। अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन प्लेयर ऑफ द मैच अवाॅर्ड जीतने में सफल रहे थे, उन्होंने मुकाबले में 113 रन बनाने के अलावा 7 विकेट भी अपने नाम किए थे। लेकिन दूसरी ओर कोहली ने 200 रनों की पारी खेल, इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया था।

View this post on Instagram

A post shared by Royal Challengers Bengaluru (@royalchallengers.bengaluru)

श्रीलंका दौरे पर आएंगे नजर कोहली

दूसरी ओर, आपको विराट कोहली के बारे में जानकारी दें, तो वे अब 2 अगस्त से शुरू हो रही श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे। देखने लायक बात होगी कि टी20 वर्ल्ड कप के बाद कोहली इस वनडे सीरीज में कैसा प्रदर्शन करने वाले हैं?

আরো ताजा खबर

2 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स भारत के...

SM Trends: 2 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) 2 अगस्त 2026 को अमृतसर की ओर से तरनतारन मेन्स सीनियर के खिलाफ एक दिवसीय जिला मैच में अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 91 गेंदों...

SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स

SL vs IND: Jasprit Bumrah Ruled Out of Sri Lanka Test Series Due to Injury Discomfort: Report (image via getty) भारत के बॉलिंग लाइनअप को एक बड़ा झटका लगा है...

Duleep Trophy 2026-27: साउथ जोन की कमान संभालेंगे तिलक वर्मा, करुण नायर की भी टीम में वापसी; देखें स्क्वाड

Tilak Varma to lead South Zone in Duleep Trophy 2026–27 (image via X) आगामी दलीप ट्रॉफी 2026-27 सीजन के लिए साउथ जोन टीम का कप्तान बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज...