Skip to main content

ताजा खबर

OMG! नए पोस्ट के जरिए क्या Yuzvendra Chahal अब Dhanashree पर तंज कस रहे हैं क्या?

Yuzvendra Chahal (Image Credit- Instagram)

Yuzvendra Chahal आज कल सोशल मीडिया पर सुपर एक्टिव हैं, जहां आए दिन वो कोई ना कोई पोस्ट या इंस्टा स्टोरी शेयर कर रहे हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर से उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है, लेकिन इस पोस्ट का कैप्शन तस्वीरों से ज्यादा वायरल हो रहा है और ऐसा लग रहा है कि चहल किसी पर तंज कस रहे हैं।

इस बार नई टीम के साथ खेलते हुए नजर आएंगे IPL

जी हां, Yuzvendra Chahal इस बार नई IPL टीम के लिए मैदान में उतरेंगे, जहां पंजाब टीम ने मेगा ऑक्शन में स्पिनर को अपने नाम किया था और कुल 18 करोड़ खर्च किए थे। साथ ही कुछ दिनों पहले पंजाब टीम का एक स्पेशल कैंप आयोजित हुआ था, जिसमें चहल ने भी भाग लिया था और वो नेट्स में गेंदबाजी अभ्यास करते हुए नजर आए थे। वहीं इस बार पंजाब टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर को दी गई है, जिनकी कप्तानी में KKR टीम ने साल 2024 का खिताब अपने नाम किया था।

Dhanashree पर तंज कस रहे हैं क्या Yuzvendra Chahal?

*Yuzvendra Chahal ने हाल ही में शेयर की हैं अपनी कुछ नई तस्वीरें।
*बाहर ली गई तीन तस्वीरों में अलग-अलग पोज दे रहा हैं स्पिन गेंदबाज।
*वहीं तस्वीरों से ज्यादा चहल का तंज भरा कैप्शन बटोर रहा है सुर्खियां।
*लिखा-आप जैसे हैं वैसे ही काफी हैं, किसी को भी आपको अन्यथा महसूस न करने दें।

ये पोस्ट वायरल हो रहा है Yuzvendra Chahal

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yuzvendra Chahal (@yuzi_chahal23)

चहल के खास दोस्त पर होगी बड़ी जिम्मेदारी

दूसरी ओर 19 फरवरी से चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज होने जा रहा है, जिसके लिए चहल टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं लेकिन उनके खास दोस्त यानी की कुलदीप यादव ये टूर्नामेंट खेलते हुए नजर आएंगे। साथ ही टीम इंडिया के सभी मैच दुबई में होंगे, ऐसे में कुलदीप वहां एक अहम भूमिका भी निभा सकते हैं। चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया का पहला मैच बांग्लादेश से 20 फरवरी को होगा, उसके बाद 23 फरवरी को पाकिस्तान से होगा और फिर भारतीय टीम 2 मार्च को कीवी टीम के खिलाफ मैच खेलेगी। वैसे टूर्नामेंट का पहला मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होगा।

पंजाब टीम के साथ अभ्यास करते हुए चहल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Punjab Kings (@punjabkingsipl)

আরো ताजा खबर

वनडे टीम से जुड़ने से पहले तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे तिलक वर्मा: रिपोर्ट्स

Tilak Varma (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा जल्द ही इंडिया ए की तरफ से मैदान पर नजर आ सकते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ...

NZ vs IND 2026: भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में इन 3 बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन

  NZ vs IND T20I Series 2026 (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 1 नवंबर 2026 को समाप्त हुई। भारत ने...

NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड बनाम भारत टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टाॅप-3 गेंदबाज 

Mitchell Santner (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम इस समय ऑल फाॅर्मेट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड दौरे पर है। 1 नवंबर, 2026 रविवार को दोनों टीमों के बीच पांच...

भारत के खिलाफ गरजा ग्लेन फिलिप्स का बल्ला! T20I सीरीज में 341 रन जड़कर बना दिया नया विश्व रिकॉर्ड

NZ vs IND: Glenn Phillips Shatters World Record for Most Runs in a Bilateral T20I Series (image via getty) रविवार, 1 नवंबर को न्यूजीलैंड के आक्रामक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने...