
Umesh Yadav (Image Credit- Instagram)
Umesh Yadav क्रिकेट के मैदान के अलावा सोशल मीडिया के जरिए भी अपने फैन्स से कनेक्ट रहते हैं, जहां वो अपने परिवार के साथ वाली तस्वीरें शेयर करते हैं। साथ ही फैन्स को अपना अभ्यास और फिटनेस दिखाते रहते हैं, लेकिन इस बार उमेश ने काफी ज्यादा ही अलग तस्वीर शेयर कर दी है और वो काफी वायरल हो रही है।
Umesh Yadav को निराशा हाथ लगी इस बार मेगा ऑक्शन में
जी हां, Umesh Yadav काफी अनुभवी गेंदबाज हैं, लेकिन उसके बाद भी IPL 2025 को लेकर हुए मेगा ऑक्शन में उनको किसी भी टीम ने नहीं खरीदा। जिसने सभी को एक बार के लिए हैरान कर दिया था, दूसरी ओर उमेश ने अपनी Base Price 2 करोड़ रखी थी लेकिन किसी भी टीम ने उनमें दिलचस्पी नहीं दिखाई। साथ ही उमेश ने अभी तक अलग-अलग टीमों से IPL खेला है और उनके खाते में 140 से ज्यादा विकेट हैं। ऐसे में देखना होगा की आगे उनका क्रिकेट करियर कितना चलता है और क्या वो 2025 में संन्यास का ऐलान करते हैं या नहीं।
बॉलीवुड के “बाबा” से की Umesh Yadav ने मुलाकात
*तेज गेंदबाज Umesh Yadav ने अपने इंस्टा अकाउंट पर 2 नई तस्वीरें शेयर की हैं।
*पहली तस्वीर में उमेश और उनकी वाइफ नजर आए अभिनेता संजय दत्त के साथ।
*वहीं दूसरी तस्वीर में संजय दत्त के साथ सिर्फ उमेश की वाइफ दिख रही हैं।
*फैन्स को ये पोस्ट आया काफी ज्यादा पसंद, कमेंट बॉक्स में बनाया दिल वाला इमोजी।
ये पोस्ट वायरल हो रहा है Umesh Yadav का
A post shared by 𝒯𝒶𝓃𝓎𝒶 𝓊𝓂𝑒𝓈𝒽 𝓎𝒶𝒹𝒶𝓋 (@tanya_wadhwa)
अश्विन को लेकर खास पोस्ट शेयर किया था गेंदबाज ने
A post shared by Umesh Yaadav (@umeshyaadav)
अपने आखिरी टेस्ट मैच में फेल रहे थे उमेश
उमेश यादव ने टीम इंडिया से आखिरी टेस्ट मैच साल 2023 में खेला था, जो WTC का फाइनल था और ये मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ था। जहां ये अहम मैच टीम इंडिया हार गई थी, वहीं पूरे मैच में उमेश को सिर्फ 2 विकेट ही मिले थे और बस उसके बाद उनकी भारतीय टीम में वापसी नहीं हुई। वैसे उमेश ने टीम इंडिया से अपना आखिरी वनडे मैच साल 2018 में खेला था और आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच उन्होंने 2022 में खेला था।
Women’s T20 World Cup 2026: फाइनल से पहले कप्तान नैट साइवर-ब्रंट ने बढ़ाया इंग्लैंड का हौसला
ENG vs IND: भारत ने दूसरे टी20 में टाॅस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला, वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू के साथ ही रच दिया इतिहास
महिला टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने के बाद परिवार से मिलके भावुक हुई इंग्लिश पेसर लाॅरेन बेल, देखें वायरल वीडियो
4 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

