
Barabati Stadium Floodlight (Photo Source: X)
भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का दूसरा वनडे मैच 9 फरवरी को कटक में खेला गया। मेजबान टीम ने 4 विकेट से शानदार जीत दर्ज कर 2-0 से बढ़त बनाकर सीरीज अपने नाम कर ली है। इस बीच, मैच खत्म होने के बाद बाराबती स्टेडियम की फ्लडलाइट को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है।
दरअसल दूसरी पारी के दौरान जब भारत का स्कोर 48-0 था, तब अचानक से फ्लडलाइट खराब होने के कारण खेल लगभग 35 मिनट तक रोकना पड़ा था, जिसके बाद खिलाड़ियों को मैदान से बाहर जाना पड़ा था। फ्लडलाइट विवाद को लेकर ओडिशा के खेल मंत्री सूर्याबंशी सूरज ने बड़ा बयान देते हुए बताया कि, सरकार ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन से पूरे मामले को लेकर जवाब मांगने वाली है।
OCA से जवाब मांगेगी ओडिशा सरकार
कटक में दूसरे वनडे मैच में ओडिशा के मुख्यमंत्री चरण माझी, खेल मंत्री सूर्याबंशी सूरज और कुछ कैबिनेट मंत्रियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। ओडिशा के खेल मंत्री ने मैच के बाद कहा,
“फ्लडलाइट की गड़बड़ी के बारे में OCA से जवाब मांगा जाएगा। OCA द्वारा सभी सावधानियां बरतने और व्यापक पूर्व व्यवस्था करने के बावजूद यह घटना घटी।”
ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन के सेक्रेटरी संजय बेहरा ने मामले को लेकर रिपोर्टरों को बताया,
“जब एक जनरेटर खराब हो गया, तो हमने दूसरा जनरेटर चालू कर दिया। लेकिन जनरेटर को हटाने में कुछ समय लगा, क्योंकि खिलाड़ियों का वाहन टावर और दूसरे जनरेटर के बीच में खड़ा था।”
भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए दूसरे वनडे मैच की बात करें तो, पहले बैटिंग करते हुए इंग्लिश टीम 49.5 ओवरों में 304 के स्कोर पर सिमट गई थी। जो रूट (69) और बेन डकेट (65) ने अर्धशतकीय पारियांं खेली थी। वहीं, भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने 10 ओवरों में 35 रन देकर तीन विकेट लिए थे।
भारतीय टीम ने 44.3 ओवरों में ही 305 रनों के लक्ष्य का पीछा कर 4 विकेट से जीत दर्ज की। कप्तान रोहित शर्मा ने 90 गेंदों में 12 चौके और 7 छक्कों की मदद से 119 रनों की शानदार पारी खेली।
न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी तीसरे टेस्ट मैच के बीच बेन स्टोक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
IND vs IRE: तिलक वर्मा पर भड़के मोहम्मद कैफ, कहा- खराब खेलोगे तो बाहर हो जाओगे
क्या शादी करने जा रहे हैं काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर? चाचा के बयान से तेज हुई अटकलें
Womens T20 WC 2026: भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टाॅस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

