
Mitchell Santner. (Photo by Matthew Lewis-ICC/ICC via Getty Images)
बेहतरीन ऑलराउंडर मिचेल सैंटनर श्रीलंका के खिलाफ होने वाली व्हाइट बॉल सीरीज में न्यूजीलैंड टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। बता दें कि, मिचेल सैंटनर का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है। इस समय न्यूजीलैंड टीम इंडिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रही है।
श्रीलंका के खिलाफ होने वाली व्हाइट बॉल सीरीज की शुरुआत 9 नवंबर से होगी। इस सीरीज में पहले दो टी20 मैच दांबुला में खेले जाएंगे। यह दोनों मैच 9 नवंबर और 10 नवंबर को खेले जाएंगे। इसके बाद इन दोनों टीमों के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज खेली जाएगी। पहला वनडे दांबुला में होगा जबकि अंतिम दो मुकाबले कैंडी में होस्ट किए जाएंगे।
टी20 वर्ल्ड कप 2024 में न्यूजीलैंड टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था जिसके बाद केन विलियमसन ने कप्तानी के पद से इस्तीफा दे दिया था। इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के बाद यह न्यूजीलैंड की पहली लिमिटेड ओवर सीरीज होगी। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने आगामी व्हाइट बॉल सीरीज के लिए अपनी 15 सदस्य टीम की घोषणा कर दी है जिसमें ऑलराउंडर नाथन स्मिथ और विकेटकीपर बल्लेबाज मिच हे को पहली बार अंतरराष्ट्रीय टीम में जगह मिली है।
मिचेल सैंटनर को दौरे का Interim कप्तान नियुक्त किया गया है। मिचेल सैंटनर आगामी सीरीज में धुआंधार प्रदर्शन करने को देखेंगे।
यह रही श्रीलंका के खिलाफ लिमिटेड ओवर सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम:
मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, जोश क्लार्कसन, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैक फॉक्स, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मिच हे (विकेटकीपर), हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, टिम रॉबिन्सन, नाथन स्मिथ, ईश सोढ़ी, विल यंग।
बता दें कि, नाथन स्मिथ को मार्च महीने में न्यूज़ीलैंड घरेलू प्लेयर ऑफ द ईयर का अवार्ड दिया गया था। उन्होंने सुपर स्मैश में भी धमाकेदार गेंदबाजी की थी और तमाम फैंस का दिल जीता था। श्रीलंका के खिलाफ होने वाली व्हाइट बॉल सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम पूरी तरह से तैयार है।
हाल ही में न्यूजीलैंड टीम को श्रीलंका के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। टीम के खिलाड़ी टेस्ट सीरीज में अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे थे। हालांकि व्हाइट बॉल सीरीज में टीम धुआंधार प्रदर्शन करते हुए इसे अपने नाम जरुर करना चाहेगी।
Ashes 2025-26: आखिर किस वजह से स्टीव स्मिथ हुए तीसरे टेस्ट से बाहर, जानने के लिए पढ़ें
AUS vs ENG 3rd Test, Day 1: स्टंप्स तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 326/8, एलेक्स कैरी ने जड़ा शानदार शतक
‘धोनी के मार्गदर्शन और भरोसे के लिए हमेशा आभारी’ – CSK छोड़ KKR में शामिल होने के बाद पथिराना का भावुक संदेश
IPL 2026 मिनी ऑक्शन: टॉप 5 सबसे महंगे खिलाड़ी, कैमरन ग्रीन 25.20 करोड़ के साथ सबसे आगे

