Skip to main content

ताजा खबर

NZ vs IND: न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से जीता पांचवा टी20आई, टिम साइफर्ट ने ठोके ताबड़तोड़ 93 रन; भारत ने 3-2 से जीती सीरीज

NZ vs IND 2026, 5th T20I: Tim Seifert (image via getty)
NZ vs IND 2026, 5th T20I: Tim Seifert (image via getty)

1 नवंबर, रविवार को हैमिल्टन के सेडन पार्क स्टेडियम में, 5 मैचों की टी20आई सीरीज के पांचवे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को 7 विकटों से करारी शिकस्त दी। 192 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए, न्यूजीलैंड ने शुरुआत में ही फिन एलन का विकेट गंवा दिया, जो अर्शदीप सिंह की गेंद पर 2 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद डेरिल मिचेल और टिम साइफर्ट ने मिलकर 73 रन जोड़े; मिचेल 29 रन बनाकर वरुण चक्रवर्ती का शिकार बने।

फिर ग्लेन फिलिप्स और टिम सीफर्ट ने शानदार खेल दिखाते हुए 42 गेंदों में 86 रन जोड़े। टिम साइफर्ट ने 50 गेंदों में 93 रन बनाए, जिसके बाद वे नितीश रेड्डी की गेंद पर बोल्ड हो गए। वहीं, ग्लेन फिलिप्स ने इस सीरीज में अपना बेहतरीन फॉर्म जारी रखते हुए 38 गेंदों में नाबाद 65 रन बनाए। न्यूजीलैंड ने 18 ओवर में 3 विकेट खोकर 195 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और नितीश रेड्डी ने 1-1 विकेट लिया। यह सीरीज भारत के पक्ष में 3-2 से समाप्त हुई।

पहली पारी का हाल

इससे पहले, ईशान किशन और श्रेयस अय्यर ने अर्धशतक जड़े, लेकिन न्यूजीलैंड ने वापसी करते हुए भारत को 191/8 पर रोका था। अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन के जल्दी आउट होने के बाद, ईशान किशन ने 62 और कप्तान श्रेयस अय्यर ने 50 रन बनाए। इन दोनों ने तीसरे विकेट के लिए सिर्फ 43 गेंदों में 93 रन जोड़े थे।

बीच के ओवरों में अच्छी स्थिति में रहने के बाद, भारत की लय अचानक बिगड़ गई और न्यूजीलैंड ने मैच में वापसी कर ली थी। भारत को शुरुआत में ही झटके लगे थे, लेकिन नमन धीर (33) और नीतीश कुमार रेड्डी (22) के अहम योगदान से टीम का स्कोर आगे बढ़ता रहा। न्यूजीलैंड के लिए एडम मिल्ने का प्रदर्शन सबसे शानदार रहा, जिन्होंने 19 रन देकर 4 विकेट लिए (उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ भी चुना गया)। इसके अलावा, ब्लेयर टिकनर और नेथन स्मिथ ने भी 2-2 विकेट चटकाए।

यह भी पढ़ें – ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, आकाश दीप ने भी मचाया धमाल, न्यूजीलैंड ए के खिलाफ भारत ए ने बनाए 346 रन

আরো ताजा खबर

भारत के खिलाफ गरजा ग्लेन फिलिप्स का बल्ला! T20I सीरीज में 341 रन जड़कर बना दिया नया विश्व रिकॉर्ड

NZ vs IND: Glenn Phillips Shatters World Record for Most Runs in a Bilateral T20I Series (image via getty) रविवार, 1 नवंबर को न्यूजीलैंड के आक्रामक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने...

NZ vs IND: टीम इंडिया ने टी20 में किया कमाल, साल 2026 में 400 छक्के लगाने वाली बनी पहली टीम

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आखिरी मुकाबला हैमिल्टन के सेडन पार्क मैदान पर खेला गया। मुकाबले...

NZ vs IND: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड के खिलाफ ठोक दिए रिकाॅर्ड छक्के

Indian Team (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक नया इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया एक कैलेंडर वर्ष में 400 छक्के लगाने...

1 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND: न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से जीता पांचवा टी20आई, टिम साइफर्ट ने ठोके ताबड़तोड़ 93 रन; भारत ने 3-2 से...