Skip to main content

ताजा खबर

NZ vs ENG 1st Test, Day-1: दिन की समाप्ति पर न्यूजीलैंड ने बनाए 319 रन, पढ़ें पहले दिन के खेल का हाल?

New Zealand vs England, 1st Test (Image Credit- Twitter X)

NZ vs ENG 1st Test, Day-1 Report: न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 28 नवंबर से हेगली ओवल, क्राइस्टचर्च में शुरू हो चुका है। पहले दिन के खेल के बाद न्यूजीलैंड काफी मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। इसके अलावा टीम के पूर्व कप्तान केन विलियसमन टेस्ट क्रिकेट में 33वां शतक लगाने से महज 7 रन दूर रह गए।

पहले दिन के स्टंप के समय मेजबान न्यूजीलैंड ने 83 ओवर बाद 8 विकेट के नुकसान पर 319 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय ग्लेन फिलिप्स 41* और पूर्व कप्तान टिम साउदी 10* रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड पहला टेस्ट, पहले दिन के खेल का हाल

दिन के खेल के बारे में विस्तार से बात की जाए तो इंग्लैंड ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुकाबले में मेजबान न्यूजीलैंड के लिए ओपनिंग करने के लिए कप्तान टाॅम लाथम और डेविड काॅन्वे उतरे। लेकिन दोनों के बीच सिर्फ 4 रन की साझेदारी हुई, क्योंकि दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर गस एटकिंसन ने काॅन्वे को काॅट एंड बाॅल आउट आउट किया।

हालांकि, कप्तान टाॅम ने पूर्व कप्तान केन विलियमसन के साथ दूसरे विकेट के लिए 58 रन जोड़े। लाथम 47 रन बनाकर ब्रायडन कर्स का शिकार बने, तो विलियमसन को एटकिंसन ने जैक क्राॅली के हाथों 93 रनों पर कैच आउट कराया। इसके बाद न्यूजीलैंड के लिए मिडिल ऑर्डर में रचिन रविंद्र ने 34 और डेरिल मिचेल ने 19 रनों की पारी खेली।

इसके अलावा विकेटकीपर टाॅम ब्लंडेल ने 17 रनों की पारी खेली। तो वहीं नाथन स्मिथ 3 और मैट हेनरी 18 रन बनाकर आउट हुए। पहले दिन के स्टंप के समय न्यूजीलैंड ने 83 ओवर बाद 8 विकेट के नुकसान पर 319 रन बना लिए हैं।

क्रीज पर इस समय ग्लेन फिलिप्स 41* और पूर्व कप्तान टिम साउदी 10* रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। इंग्लैंड के लिए पहली पारी में शोएब बशीर 4 और गस एटकिंसन व ब्रायडन कर्स 2-2 विकेट हासिल कर चुके हैं।

A busy day at Hagley Oval! Glenn Phillips (41*) and Tim Southee (10*) take the team to the close in Christchurch. Kane Williamson leading the scoring with 93. Shoaib Bashir 4-69. Scorecard | https://t.co/1xyO7MRiuZ #NZvENG pic.twitter.com/j81oWTr0Se

— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) November 28, 2024

আরো ताजा खबर

IPL 2026: अभिषेक-ट्रैविस की जोड़ी को कोई भी गेंदबाजी करना नहीं चाहेगा, ये कोहली-गेल से भी खतरनाक हैं: चेतेश्वर पुजारा

Abhishek sharma and Travis Head (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा सनराइजर्स हैदराबाद की ओपनिंग जोड़ी अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड...

IPL 2026: सीजन शुरू होने से पहले बढ़ी दिल्ली कैपिटल्स की मुश्किलें, इस दिग्गज ने छोड़ा टीम का साथ 

Kevin Pietersen (Image Credit- Twitter X) इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन आगामी सीजन के शुरू होने से...

आरसीबी के लिए IPL 2026 से पहले विराट कोहली का धांसू हेयरकट, इंटरनेट पर मचा धमाल!

IPL 2026: Virat Kohli new haircut (image via X) विराट कोहली ने आने वाले 2026 इंडियन प्रीमियर लीग के लिए मैदान के अंदर और बाहर, दोनों जगह अपनी तैयारियां शुरू...

14 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ‘सबसे फिट, सबसे दमदार और सबसे मजबूत’ – 38 की उम्र में फिटनेस के लिए रोहित को मिली जबरदस्त तारीफ भारत के...