Skip to main content

ताजा खबर

NZ vs ENG 1st Test: हैरी ब्रूक के शतक के बाद न्यूजीलैंड से महज 29 रनों से पीछे इंग्लैंड, पढ़ें दूसरे दिन के खेल का हाल?

New Zealand vs England, 1st Test (Image Credit- Twitter X)

NZ vs ENG 1st Test, Day-2 Report: न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 28 नवंबर से हेगली ओवल, क्राइस्टचर्च में खेला जा रहा है। तो वहीं दूसरे दिन के खेल के बाद, इंग्लैंड पहली पारी के आधार पर मेजबान न्यूजीलैंड से सिर्फ 29 रनों से पीछे रह गई है।

न्यूजीलैंड से पहली पारी के 319 रनों के जबाव ने इंग्लैंड ने दिल का खेल खत्म होने तक 74 ओवर बाद, पांच विकेट के नुकसान पर 319 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय हैरी ब्रूक 132* और बेन स्टोक्स 37* रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। ब्रूक का यह टेस्ट क्रिकेट में 7वां शतक भी है।

न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड पहला टेस्ट, दूसरे दिन के खेल का हाल

दिन के खेल के बारे में बताएं तो न्यूजीलैंड ने 319/8 रनों से आगे खेलना शुरू किया और 29 रन और जोड़कर पूरी टीम 348 रनों के कुल स्कोर पर ऑलआउट हो गई। पहले दिन के स्टंप के समय 41 रन बनाकर नाबाद रहने वाले ग्लेन फिलिप्स 58* रन बनाकर नाबाद रहे।

इसके अलावा टिम साउदी 15 रन बनाकर आउट हो गए। तो वहीं गेंदबाजी में इंग्लैंड के लिए पहली पारी में शोएब बशीर और ब्रायडन कर्स ने 4-4 विकेट हासिल किए। इसके अलावा गस एटकिंसन को 2 विकेट मिले।

तो वहीं इंग्लैंड के लिए टाॅप ऑर्डर ने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया। ओपनिंग करने आए जैक क्राॅली (0) बिना कोई रन बनाए मैट हेनरी के खिलाफ पगबाधा आउट हो गए, तो तीसरे नंबर पर आए जैकब बैथल 10 और इसके बाद पूर्व कप्तान जो रूट (0) भी सस्ते में आउट हो गए।

हालांकि, इसके बाद इंग्लैंड के लिए पांचवें विकेट के लिए हैरी ब्रूक (132*) और ओली पोप (77*) के बीच 151 रनों की साझेदारी हुई, जिससे इंग्लैंड मजबूत स्थिति में पहुंच गई। मुकाबले में ओली पोप का ग्लेन फिलिप्स ने हवा में एक बेहतरीन कैच लपका।

मैच में ब्रूक ने अपने टेस्ट करियर का 7वां शतक लगाया। तो वहीं अभी तक न्यूजीलैंड के लिए गेंदबाजी में नाथन स्मिथ को 2 और टिम साउदी, मैट हेनरी और विलियम ओ-रूर्क को 1-1 सफलता मिली है।

A brilliant day of Test cricket 🤌

Harry Brook guides England from 45/3 to near parity at the close. Some player. pic.twitter.com/BVStnP9Jqy

— England Cricket (@englandcricket) November 29, 2024

আরো ताजा खबर

महिला T20 WC से पहले साउथ अफ्रीका को मिला बड़ा बूस्ट, इस दिग्गज ने रिटायरमेंट लिया वापिस

Shabnim Ismail (Image credit Twitter – X) दक्षिण अफ़्रीका महिला नेशनल क्रिकेट टीम ने आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। टीम...

GT vs SRH, Top 10 Memes: गुजरात बनाम हैदराबाद मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, GT vs SRH: top 10 memes (image via X) सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 86 रन पर ऑल आउट हो गई, जिसके बाद गुजरात टाइटंस ने मंगलवार (12 मई)...

IPL 2026, GT vs SRH: हैदराबाद के खिलाफ पर्पल जर्सी पहनकर क्यों खेल रही है गुजरात टाइटंस? यहां जानें वजह 

Gujarat Titans (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल के मैच नंबर 56 में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ, टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का...

IPL 2026: LSG बनाम CSK मैच के लिए टीम के साथ लखनऊ की यात्रा करेंगे एमएस धोनी- रिपोर्ट्स

MS Dhoni (Photo by Surjeet Yadav/MB Media/Getty Images) आईपीएल 2026 के बीच एम.एस. धोनी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। लंबे समय से मैदान से दूर चल रहे...