Skip to main content

ताजा खबर

NZ vs ENG: इंग्लैंड ने रचा इतिहास, बनाया टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज 100+ रन चेज का रिकॉर्ड

NZ vs ENG (Photo Source: Getty Images)

न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड ने शानदार प्रदर्शन किया और 8 विकेट से तूफानी जीत दर्ज की। मुकाबले में इंग्लिश बल्लेबाजों ने बैजबॉल अप्रोच अपनाया और एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इंग्लैंड ने सबसे कम ओवरों में टेस्ट क्रिकेट में 100 से ज्यादा रनों का टारगेट चेज किया है।

मुकाबले में इंग्लैंड के लिए ब्रायडन कार्स ने 10 विकेट झटके और उसके बाद हैरी ब्रूक ने तूफानी शतकीय पारी खेली। तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड की टीम 1-0 की बढ़त बना चुकी है। इंग्लैंड की टीम को 104 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसे 2 विकेट खोकर इंग्लिश टीम ने 12.4 ओवर में हासिल कर लिया। 100 रनों से ज्यादा का लक्ष्य का पीछा करते हुए टेस्ट क्रिकेट में ये सबसे तेज जीत है।

इससे पहले इसी मैदान पर न्यूजीलैंड ने 109 रनों का टारगेट 18.4 ओवर में हासिल किया था। वहीं, वेस्टइंडीज ने 19 ओवर में इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले में 1995 में 126 रनों का टारगेट चेज किया था। वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 102 रनों का लक्ष्य 19.3 ओवर में हासिल किया था। साउथ अफ्रीका ने हैमिल्टन में 101 रनों के लक्ष्य को 19.5 ओवर में न्यूजीलैंड के खिलाफ हासिल किया हुआ है।

NZ vs ENG: ब्रायडन कार्स ने झटके 10 विकेट

काइस्टचर्च में खेले गए पहले टेस्ट मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड ने 348 रन बनाए थे, जबकि इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 499 रन बना दिए थे, जिसमें हैरी ब्रूक की 171 रनों की पारी शामिल थी। इसके बाद न्यूजीलैंड की टीम दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी और 254 रन बनाकर ढेर हो गई।

इस तरह इंग्लैंड को 104 रनों का लक्ष्य मिला, जिसे मैच के चौथे दिन के दूसरे ही सेशन में इंग्लैंड ने 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। ब्रायडन कार्स ने 10 विकेट निकाले। दूसरी पारी में उनको 6 विकेट मिले। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला है।

আরো ताजा खबर

लंबे ब्रेक से बिगड़ जाती है मेरी रिदम: मोहम्मद सिराज का अपनी गेंदबाजी और फिटनेस पर बड़ा बयान

‘I’m purely a rhythm bowler’: Mohammed Siraj explains pace dip after long hiatus (image via X) तेज गेंदबाजों के लिए, आज के क्रिकेट के लगातार चलने वाले शेड्यूल में आराम...

11 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “यह शर्मनाक है…” – इंग्लैंड दौरे के बीच खिलाड़ियों व कोचों की वापसी पर PCB पर बरसे वसीम अकरम पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर...

बिना कोई रन दिए दोनों पारियों में लिए विकेट, मानव सुथार ने की 131 साल पुराने ऐतिहासिक रिकॉर्ड की बराबरी!

India Spinner Manav Suthar Matches Historic 1895 County Record (image via X) भारतीय बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार ने कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में काउंटी चैंपियनशिप डिवीजन वन मैच...

“यह शर्मनाक है…” – इंग्लैंड दौरे के बीच खिलाड़ियों व कोचों की वापसी पर PCB पर बरसे वसीम अकरम

Wasim Akram Hits Out at PCB for Sending Players and Coaches Home Mid-Tour (image via X) पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने इंग्लैंड दौरे के...