Skip to main content

ताजा खबर

NZ vs ENG: न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड पहला टी20 मैच, बारिश की वजह से रहा बेनतीजा 

NZ vs ENG (Image Credit- Twitter X)
NZ vs ENG (Image Credit- Twitter X)

इंग्लैंड क्रिकेट टीम इस समय व्हाइट बाॅल सीरीज के लिए न्यूजीलैंड दौरे पर है। तो वहीं, आज 18 अक्टूबर, शनिवार से दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20आई सीरीज की शुरुआत हुई। हालांकि, टी20 सीरीज के पहले मैच का बारिश की वजह से कोई परिणाम नहीं निकला है। मुकाबले में सिर्फ पहली पारी का ही खेल हो सका।

न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड, पहले टी20 मैच का हाल

क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल मैदान पर खेले गए पहले टी20आई मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं, तो मेजबान टीम के कप्तान मिचेल सेंटनर ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर कुल 153 रन बनाए।

इंग्लैंड की पारी की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। दूसरे ही ओवर में फिल साल्ट (3) रन बनाकर जैकब डफी के खिलाफ कैच आउट हो गए। टीम के लिए जोस बटलर ने 29, जैकब बैथल ने 15 और नए कप्तान हैरी ब्रूक ने 20 रन बनाए। हालांकि, अंत में टीम के लिए ऑलराउंडर सैम करन ने 35 गेंदों में 3 चौके व 2 छक्कों की मदद से 49* रनों की पारी खेल, टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में मदद की थी।

दूसरी ओर, न्यूजीलैंड की ओर से सभी गेंदबाजों को एक-एक विकेट मिला। मैट हेनरी, जैकब डफी, कायल जैमिंसन, मिचेल सेंटनर, जेम्स नीशम व माइकल ब्रेसवेल के हाथ एक-एक सफलता लगी। लेकिन इसके बाद, बारिश की वजह से दूसरी पारी का खेल नहीं हो सका।

तो वहीं, बारिश की वजह से दूसरी पारी के खेल ना हो पाने को लेकर न्यूजीलैंड के कप्तान सेंटनर ने कहा- जैसा कि हमने सोचा था, इसमें (मौसम) थोड़ी-बहुत दिक्कत जरूर थी। पहले गेंदबाजी करते हुए, लड़कों ने नई गेंद से बहुत अच्छी शुरुआत की। वहाँ विकेट काफी चुनौतीपूर्ण लग रहा था, और ऑलराउंड प्रदर्शन भी काफी अच्छा था। पिच से ज्यादा स्पिन तो नहीं थी, लेकिन पकड़ काफी थी जो अच्छी बात थी।

আরো ताजा खबर

चिन्नास्वामी स्टेडियम को मिली मंजूरी: विराट कोहली घरेलू क्रिकेट में शानदार वापसी के लिए हैं तैयार!

Virat Kohli (image via getty) भारतीय बैटिंग के दिग्गज विराट कोहली घरेलू क्रिकेट में वापसी करने वाले हैं, और इसी बीच पूर्व भारतीय कप्तान के बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम...

IPL 2026: क्या CSK को संजू सैमसन की जगह जेमी स्मिथ को चुनना चाहिए था?

Jamie Smith (Image credit Twitter – X) IPL 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) द्वारा संजू सैमसन को टीम में शामिल करने का फैसला काफी चर्चा में है। संजू...

‘उसका काम सिर्फ टॉस करना नहीं है’ – खराब फॉर्म के कारण कप्तान सूर्यकुमार यादव सवालों के घेरे में

Suryakumar Yadav (image via getty) पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने पिछले कुछ महीनों में सूर्यकुमार यादव के बैटिंग फॉर्म में आई गिरावट के बारे में बात करते हुए कोई...

IND vs SA: ‘साउथ अफ्रीका ने भारत के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों पर अटैक कर, एक खास मैसेज दिया’ पूर्व वर्ल्ड चैंपियन का बड़ा बयान 

IND vs SA (Image Credit- Twitter X) भारत और साउथ अफ्रीका के बीच इस समय पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। तो वहीं, सीरीज में 11 दिसंबर...