Skip to main content

ताजा खबर

Nitish Kumar Reddy ने मेलबर्न में रचा इतिहास, शतक लगाकर तोड़ा 76 साल पुराना रिकॉर्ड

Nitish Kumar Reddy ने मेलबर्न में रचा इतिहास, शतक लगाकर तोड़ा 76 साल पुराना रिकॉर्ड

Nitish Kumar Reddy (Photo Source: X)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। इस मैच में भारत की तरफ से नीतीश कुमार रेड्डी ने शानदा बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया। नीतीश जब बैटिंग करने आए तब टीम इंडिया काफी मुश्किल स्थिति में थी, लेकिन उन्होंने अपनी शानदार और सूझ-बूझ भरी बैटिंग से न सिर्फ टीम इंडिया को फॉलो ऑन से बचाया बल्कि भारत को धीरे-धीरे हार से दूर भी ले गए।

नीतीश रेड्डी ने 171 गेंदों में शतक पूरा किया, जिसमें 10 चौके और एक छक्का शामिल है। उन्होंने 81 गेंदों में 50 रन पूरे किए थे लेकिन उसके बाद भी वो धैर्य के साथ बैटिंग करते रहे। इस मैच में शतक लगाने के साथ ही नीतीश ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाई है।

वह ऑस्ट्रेलिया में पहला टेस्ट शतक लगाने वाले तीसरे सबसे युवा भारतीय खिलाड़ी बन गए। उन्होंने ऐसा करके 76 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त किया है। नीतीश ने 21साल, 216 दिन की उम्र में ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर शतक लगाकर इतिहास रचा है।

ऑस्ट्रेलिया में पहला टेस्ट शतक लगाने वाले सबसे युवा भारतीय खिलाड़ी

18 वर्ष 256 दिन – सचिन तेंदुलकर सिडनी 1992

21 वर्ष 92 दिन – ऋषभ पंत सिडनी 2019

21 वर्ष 216 दिन – नितीश रेड्डी मेलबर्न 2024

22 वर्ष 46 दिन – दत्तू फड़कर एडिलेड 1948

ऑस्ट्रेलिया में नंबर-8 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। उन्होंने अनिल कुंबले को पछाड़ा, जिन्होंने 2008 में एडिलेड टेस्ट में 87 रन की पारी खेली।

ऑस्ट्रेलिया में भारत के लिए आठ नंबर या उससे नीचे बैटिंग करते हुए हाईएस्ट स्कोर

100* नितीश रेड्डी मेलबर्न 2024

87 अनिल कुंबले एडिलेड 2008

81 रविंद्र जडेजा सिडनी 2019

67* किरण मोरे मेलबर्न 1991

67 शार्दुल ठाकुर ब्रिस्बेन 2021

मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया के 474 के जवाब में भारत पहली पारी में 114.3 ओवर में 354/9 का स्कोर बना चुका है। बता दें कि नीतीश ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट डेब्यू करने के बाद से बेहतरीन फॉर्म  में नजर आए हैं। उन्होंने अक्टूबर 2024 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था।

আরো ताजा खबर

NZ A vs IND A: इंडिया ए के तीसरे मैच से बाहर हुए ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा की स्क्वॉड में एंट्री

NZ A vs IND A: Rishabh Pant to miss third India A four-day game; Bumrah and Jadeja join squad (Image credit Twitter – X) भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत न्यूजीलैंड...

6 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. CSK से अलग होने के बाद, ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़े माइक हसी, इन भूमिकाओं में आएंगे नजर आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स...

“जैसा बाप, वैसा बेटा”: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर का U19 एशिया कप में धमाका! 52 गेंदों में ठोके नाबाद 70 रन

Aaryavir Sehwag Smashes Unbeaten 70 as India U-19 Crush Nepal by 10 Wickets in Asia Cup Opener (image via SonyLiv) शुक्रवार, 6 नवंबर को भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ओपनर वीरेंद्र...

‘मसल मेमोरी और एंटीसिपेशन’ – भारतीय फील्डिंग कोच ने खोला विराट-रोहित की फील्डिंग का ‘सीक्रेट’

Fielding Coach Subhadeep Ghosh Decodes Kohli’s Catch, Rohit’s Run-Out (image via X) भारत के नए फील्डिंग कोच, सुभादीप घोष (Subhadeep Ghosh) ने उन जरुरी एलिमेंट्स को हाईलाइट किया है, जिनकी...